फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Preparation for pre board exams after assembly elections

विधानसभा चुनावों के बाद प्री बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Preparation for pre board exams after assembly elections
मुरादाबाद। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में विधानसभा चुनाव के बाद प्री बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारी है। सोमवार को विद्यालय खुलने के बाद स्कूूलों में इसके संबंध में रणनीति बनाई गई। प्रधानाचार्यों का कहना है कि विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन की योजना है।
विज्ञापन

परिषद की ओर से जारी किए गए निर्देशों के अनुसार 24 से 31 जनवरी के मध्यम प्री बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन किया जाना था। फरवरी माह के प्रथम सप्ताह से प्री बोर्ड की लिखित परीक्षा तथा कक्षा नौ व 11 की वार्षिक गृह परीक्षा के निर्देश थे, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से निर्धारित श्ेाड्यूल के अनुरूप परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो सका। विद्यालयों द्वारा स्कूल बंद होने पर ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करवाई गई। इसके बावजूद विद्यालयों में पाठ्यक्रम अधूरा रह गया है। अब शिक्षकों के समक्ष समय से पाठ्यक्रम पूर्ण करने के बाद प्रयोगात्मक कार्य को पूर्ण कराने की चुनौती है। सोमवार को स्कूल खुलने के बाद प्रधानाचार्यों ने शिक्षकों के साथ पढ़ाई और प्री बोर्ड परीक्षा के संबंध में रणनीति बनाई।
विज्ञापन

95 फीसदी पाठ्यक्रम पूरा हो चुका है। 13 फरवरी तक शेष पाठ्यक्रम को पूर्ण करने का लक्ष्य है। इसके अलावा प्रयोगशालाओं को दोबारा तैयार करवाया गया है। शिक्षिकाएं छात्राओं को नोट्स उपलब्ध करवा रही हैं। 20 फरवरी से प्री बोर्ड करवाने की तैयारी है। छात्राओं का लिखने का अभ्यास छूट गया है। इसलिए उनको लिखने का अभ्यास करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा शर्मा, प्रधानाचार्य, प्रताप सिंह कन्या इंटर कॉलेज
कक्षा दस और 12 का पाठ्यक्रम पूरा हो गया है। आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा में विज्ञान, गणित, अंग्रेजी विषय के दो-दो चैप्टर शेष हैं। इन विषयों को अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन करवाकर पूरा करवाया जाएगा। 20 फरवरी से पहले प्री बोर्ड परीक्षा शुरू हो जाएंगी। इसलिए पूरा ध्यान अब विषयों के अभ्यास पर है। परीक्षा एक सप्ताह में समाप्त होंगी।
मधुबाला त्यागी, प्रधानाचार्य, श्रीराम चंद्र शर्मा, कन्या इंटर कॉलेज
पाठ्यक्रम पूरा हो गया है। प्री बोर्ड परीक्षा के लिए रिवीजन करवा रहे हैं। महत्वपूर्ण प्रश्नों को विशेष रूप से फोकस कर तैयारी करवाई जाएगी। प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए प्रयोगशाला तैयार करवाई गईं हैं। प्रतिदिन प्रैक्टिकल पर ध्यान दिया जाएगा। प्री बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी तक शुरू होगी।

श्यामा कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कालेज
करीब 25 फीसदी पाठ्यक्रम शेष है। इसके लिए अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। 16 जनवरी को जब विद्यालय बंद हुए थे, तो हमारे प्री बोर्ड परीक्षाएं चल रही थीं। छह दिन की परीक्षा शेष हैं, जो 16 फरवरी से आयोजित करवाई जाएंगी। महत्वपूर्ण प्रश्नों को परीक्षा के हिसाब से समय सीमा निर्धारित कर हल करवाया जाएगा। इसके साथ ही प्रयोगात्मक क्लास संचालित की जाएंगी। 15 मार्च तक प्रैक्टीकल भी पूरे करवा लिए जाएंगे।
डॉ. मनोज कुमार, प्रधानाचार्य, अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed