फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Prayers offered in church, celebrated the birth of Jesus

चर्च में की गई प्रार्थना, यीशु का जन्मोत्सव मनाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Prayers offered in church, celebrated the birth of Jesus
मुरादाबाद। ईसाई समाज का प्रमुख त्योहार क्रिसमस शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चर्च में प्रार्थना की गई और यीशु का जन्मोत्सव मनाया गया। सेंटा क्लॉज ने बच्चों को टॉफी और गिफ्ट वितरित किए। सभी ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।
विज्ञापन

मैथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस की धूम रही। चर्च में प्रार्थना रोहित मैसी ने की। पादरी ब्रजेश मेंसल ने संदेश दिया। बाइबिल पाठ अर्नेस्ट मार्क ने किया। संचालन पादरी अनिल सी लाल ने किया। चर्च क्वायर द्वारा सुंदर गीत गूंज उठा है सारा गगन, लाए फरिश्ते ये पैगाम, जन्मा है दुनिया में तारणहार, खुश हो खुदाबंद आया है गीत गाया। इस अवसर पर अभिषेक विल्सन, रवि जॉन, अंतिम सिंह, नीरज, आदित्य सिंह आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेंट पॉल चर्च में सुबह 10.30 बजे प्रभु भोज की आराधना शुरू हुई। पाकबड़ा चर्च में भी प्रार्थना की गई। पादरी सुशील कुमार ने प्रार्थना कराई। क्वायर टीम ने स्पेशल गीत गाए। बच्चों को उपहार बांटे गए। पादरी सुशील कुमार ने संदेश दिया कि हमें आनंद, अनुभव और क्रिसमस की आस्था की अनुभूति हुई है। हमको परिवार और ईश्वर में प्रति समर्पित होना चाहिए। इस दौरान आशीष, जॉन, नेहा, कनिष्का, श्रद्धा, सोना, प्रशांत आदि मौजूद रहे। आधी रात की आराधना शुक्रवार को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओल्ड चर्च में सुबह बांटा गया केक
मुरादाबाद। ओल्ड चर्च टाउनहॉल में प्रभु यीशु की आराधना की गई। पादरी डेनियल मसीह ने कहा कि परमेश्वर ने जगत से इतना प्रेम किया कि संसार को अपना इकलौता पुत्र दे दिया। इसके साथ ही परमेश्वर ने मनुष्यों को आपस में प्रेम और सौहार्द के साथ रहने का संदेश दिया था। चर्च में गीत गाकर प्रभु यीशु मसीह की आराधना की गई। सुबह लोगों को केक वितरित किया गया। वहीं, कोरोना संक्रमण की वजह से प्रशासन द्वारा रात को लॉकडाउन करने के कारण आधी रात को होने वाला कैंप फायर आयोजन नहीं किया गया। इस दौरान हिमांशु मनी, संजय सिंह, लारा डोनाल्ड, सारा डोनाल्ड, रोहित मुल्तानी और अनिल चरन आदि मौजूद रहे।

आज तुम्हारे लिए उद्धार करता जन्मा है
मुरादाबाद। सेंट एंथोनी चर्च में क्रिसमस त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। पूरी रात एवं सुबह से बच्चे युवक-युवतियां रंग बिरंगी पोशाकों में यीशु की आराधना करने चर्च में आए। पवित्र मिस्सा बलिदान पल्ली पुरोहित फादर डिसूजा ने चढ़ाया। डिसूजा ने कहा कि यीशु के जन्म की भविष्यवाणी पहले ही कर दी गई थी। हमारे पाप को नष्ट करने के लिए ईश्वर ने स्वयं मनुष्य के रूप में जन्म लिया। क्योंकि ईश्वर ने मनुष्य से इतना प्रेम किया कि उसने इसके लिए अपना सबसे प्रिय पुत्र दे दिया। बाइबिल का पाठ विनोद चरन, चार्ल्स माइकल ने पढ़ा। युवाओं ने यीशु के भजन गाए। इस दौरान रिचर्ड चार्ल्स, जॉर्ज चरन, एस लायल, रवि मेसी, माइकल, इंदिरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed