फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Prayers of the first Friday of Ramadan were performed with peace

पाक रमजान माह: रोजेदारों ने मांगी मुल्क और कौम की सलामती को दुआएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Prayers of the first Friday of Ramadan were performed with peace
कांठ में रजमान के पहले जुमे को मस्जिद में नमाज अदा करते रोजेदार। संवाद - फोटो : KANTH
नगर और क्षेत्र की मस्जिदों में माहे रमजान के पहले जुमे की नमाज अमन के साथ अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने कौम और मुल्क की सलामती की दुआ के लिए हजारों हाथ उठे। शांति व्यवस्था और सुरक्षा के लिहाज से मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को रमजान के पवित्र महीने के पहले जुमे और छठे रोजे के मौके पर कांठ नगर की जामा मस्जिद, लाल मस्जिद, माहगीरान मस्जिद, बंजारान मस्जिद, मदीना मस्जिद, ठंड़ी मस्जिद, छप्पर वाली मस्जिद, खुमरों वाली मस्जिद, अंसारियान मस्जिद, मोती मस्जिद, ईदगाह मस्जिद आदि मस्जिदों में लोग नमाज के लिए पहुंचे। वहीं देहात क्षेत्र में सलेमपुर, गढ़ी, अकबरपुर, मल्लीवाला, नयागांव, मुख्त्यारपुर नवादा, सरायखजूर, बीबीपुर, कोकरपुर, भीकनपुर, चंगेरी स्थित मस्जिदों में हजारों लोगों ने जुमे की नमाज अदा की। वहीं कांठ की दूसरी नगर पंचायत उमरी कलां और छजलैट के साथ-साथ अगवानपुर क्षेत्र की भी सभी मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद दुआ मांगी। अधिकारियों ने रमजान का माह शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील क्षेत्र के लोगों से की है।
विज्ञापन

माहे रमजान के पहले जुमे को मस्जिदों में नमाजियों की भीड़
बिलारी। माहे रमजान के पहले जुमे की नमाज के लिए बिलारी नगर और देहात इलाके की अधिकतर मस्जिदों में लोगों की भीड़ रही। अमन के साथ नमाज अदा कर मुल्क के लिए दुआ मांगी। छोटे बच्चों ने पहले जुमे का रोजा रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

माहे रमजान के पहले जुुमे को लेकर सुबह से ही क्षेत्र में खुशी का माहौल था। दोपहर को निर्धारित समय पर मस्जिदों से अजान होने से पहले ही नमाजी पहुंचना शुरू हो गए। अजान होने के थोड़ी देर बाद मस्जिदें लोगों से खचाखच भर गईं। बिलारी नगर की कई मस्जिदों में लोगों की भीड़ बाहर तक पहुंच गई। मस्जिदों के इमाम ने खुतबा पढ़ा। इस दौरान माहे रमजान में रोजा रखने, नमाज पढ़ने और इबादत करने का महत्व बताया।
नमाज के बाद सभी ने मुल्क और कौम की तरक्की तथा शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
क्षेत्र के तिसावां चांदपुर गांव स्थित दरगाह वाली मस्जिद में पहुंचे लोगों ने जुमे की नमाज पढ़ी। नगर के निकटवर्ती रूस्तमनगर सहसपुर, शेरपुर माफी, मुंडिया राजा, मुंडिया भीकम, ईसापुर, मोहम्मद इब्राहीमपुर, थांवला, खाबरी अव्वल, जलालपुर, बगरौआ आदि गांवों की मस्जिदों में भी भीड़ रही। सभी महिला रोजेदारों ने अपने घरों में जुमे की नमाज पढ़ी। अनेक छोटे बच्चों ने पहले जुमे का रोजा रखा और शाम को अपने परिजनों के साथ इफ्तार किया।

मुल्क और कौम की सलामती को मांगी विशेष दुआ
कुंदरकी।माहे रमजान के पहले जुमे को रोजेदारों ने नगर और ग्रामीण इलाके की मस्जिदों में नमाज अदा की। इस दौरान मुल्क और कौम की सलामती, खुशहाली और अमनो अमान के लिए दुआ मांगी। कुंदरकी नगर की जामा मस्जिद में पेश इमाम मौलाना लियाकत नईमी ने जुमे की नमाज से पहले तकरीर की जिसमें माहे रमजान के पहले अशरे की फजीलत ब्यान की। उन्होंने मुसलमानों ने कहा कि माहे रमजान के पहले अशरे में अल्लाह की रहमत बरसती है इसलिए मुसलमानों को चाहिए कि वह रोजे के दौरान ज्यादा से ज्यादा इबादत में गुजारें। इसके बाद में मस्जिद में रोजेदारों ने जुमे की नमाज अदा की और उसके बाद में विशेष दुआ हुई। वहीं नगर की मस्जिद आला हजरत, एक मीनार वाली मस्जिद, मुगलो वाली मस्जिद, चमन वाली मस्जिद, लाल मस्जिद, मदीना मस्जिद, तकिये वाली मस्जिद, लाइनपार वाली मस्जिद आदि मस्जिदों में भी जुमे की नमाज के दौरान नमाजियों से खचाखच भरी हुई नजर आई। उधर ग्रामीण इलाके में भी माहे रमजान के पहले जुमे की रोजेदारों ने नमाज अदा की। पहले जुमे की बच्चों ने भी रोजे रखे।
सम्बंधित समाचार फोटो
फोटो संख्या तीन और चार भेजे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed