{"_id":"5c07ef13bdec22419c5f147a","slug":"pravin-togadia-says-we-will-contest-lok-sabha-election-to-form-hindu-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू सरकार के लिए पार्टी बनाकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव: प्रवीण तोगड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू सरकार के लिए पार्टी बनाकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव: प्रवीण तोगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Wed, 05 Dec 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़ा भाई कहने वाले अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने राजनीतिक पार्टी बनाकर 2019 में देश की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिंदुओं को कुछ दिया नहीं और भाजपा ने वादा करके वादाखिलाफी कर दी। साढ़े चार साल तक मंदिर मुद्दे पर चुप रहे आरएसएस और विहिप अब आंदोलन के बहाने हिंदू भावनाओं को ठग रहे हैं।
तोगड़िया ने कहा कि देश में हिंदू सरकार लाने के लिए वह चुनाव लड़ेंगे और हिंदू सरकार पहली कैबिनेट में मंदिर के लिए अध्यादेश लाएगी। बुलंदशहर बवाल की सीबीआई जांच की मांग करते हुए उन्होंने आशंका जताई कि इसके पीछे चुनावों में हिंदू-मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण की साजिश हो सकती है।
मुरादाबाद में प्रेस वार्ता में डा. तोगड़िया ने कहा कि बुलंदशहर में उस दिन मुस्लिमों का बड़ा जलसा था। भारी तादाद में फोर्स तैनात थी। फिर गोकशी कैसे हो गई। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को परेशान किया जा रहा है जबकि गो हत्या करने वालों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बोले, एफआईआर में सिर्फ 27 लोग नामजद हैं जबकि पुलिस ने पूरे के पूरे गांव खाली करा दिए हैं।
विज्ञापन
डा. तोगड़िया ने कहा कि बुलंदशहर में हिंदुओं के साथ मुगलों के शासन जैसा सुलूक हो रहा है। घटना की सच्चाई उजागर करने के लिए उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के जरिए भाजपा हिंदुओं का ध्र्रुवीकरण कर उन्हें फिर से ठगने की कोशिश कर रही है।
डा. तोगड़िया ने कहा कि देश में एक लाख हिंदू केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों के जरिए 50 करोड़ हिंदुओं को इकट्ठा कर हिंदू सरकार का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बड़ी जनसभा करके जल्द पार्टी का एलान किया जाएगा। हिंदू सरकार के लिए नवगठित पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और हिंदुओं से वादाखिलाफी करने वाली पार्टियों को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि देश में हिंदू सरकार आने पर सबसे पहले राममंदिर बनेगा। हिंदू सरकार 60 करोड़ किसानों को स्वामीनाथन रिपोर्ट के मुताबिक मुनाफा देगी। हिंदुओं का स्वाभिमान लौटाया जाएगा।