{"_id":"6ad7cef5c95d6cb5d00c410c","slug":"powerlifter-kaif-won-five-gold-medals-in-kazakhstan-thakurdwara-news-c-276-1-smbd1006-113436-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पॉवर लिफ्टर कैफ ने कजाकिस्तान में जीते पांच गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पॉवर लिफ्टर कैफ ने कजाकिस्तान में जीते पांच गोल्ड मेडल
Wed, 21 Oct 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। नगर के पावर लिफ्टर खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने कजाकिस्तान में हुई एशिया पॉवर गेम्स प्रतियोगिता में पांच गोल्ड मेडल जीते हैं। कैफ ने प्रतियोगिता में दो ओवरऑल ट्रॉफी भी जीती हैं।
नगर के मोहल्ला ठाकुरान में रजा मस्जिद के निकट निवासी समाजसेवी डॉ. नफीस अहमद ने बताया कि उनका बेटा मोहम्मद कैफ युवा पावर लिफ्टर है जो देहरादून स्थित ग्राफिक ऐरा यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के दौरान पावर लिफ्टिंग में लगातार अपना अभ्यास भी करता रहता है। डॉ. नफीस अहमद के अनुसार कजाकिस्तान के अलमाटी शहर में इंटरनेशनल स्ट्रेंथ स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से 17 से 19 अक्तूबर तक एशिया स्ट्रॉंग पॉवर गेम्स प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में 23 देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे मोहम्मद कैफ ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पांच गोल्ड मेडल और दो ओवरऑल टाइटल ट्रॉफी अपने नाम कीं।
डॉ. नफीस अहमद ने आगे बताया कि मोहम्मद कैफ ने अपनी असाधारण ताकत और सहनशक्ति का प्रतियोगिता में सही प्रदर्शन करते हुए 177 किलोग्राम की लॉन्ग लिफ्ट पांच उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। कैफ ने 320 किलोग्राम वजन के साथ 50 योक वॉक और 300 किलोग्राम वजन के साथ 50 मीटर फार्मर वॉक पूरा करके गोल्ड मेडल जीता। 120 किलोग्राम के सैंडबैग को साथ बार कैरी करने में भी उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मोहम्मद कैफ की टाइमिंग और अन्य प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहने की वजह से ओवरऑल बेस्ट परफॉर्मेंस का अवार्ड भी मिला। इससे पहले मोहम्मद कैफ ने वर्ष 2024 और 2025 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई गोल्ड मेडल जीते हैं। स्थानीय नागरिक अब मोहम्मद कैफ की कजाकिस्तान से घर वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।