फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Power supply disrupted for hours due to storm and rain

Moradabad News: आंधी और बारिश से घंटों बाधित रही विद्युत आपूर्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted for hours due to storm and rain
ठाकुरद्वारा। आंधी और बारिश से बृहस्पतिवार को नगर की विद्युत आपूर्ति घंटों बाधित रही। पहले सुबह आंधी और बारिश के कारण विद्युत लाइनों में फॉल्ट आ गया। फॉल्ट ठीक होने पर सुबह 9:00 बजे आपूर्ति शुरू हुई। इस कारण सुबह 8:00 बजे नगर पालिका की पानी की आपूर्ति का पानी अधिकांश लोगों को नहीं मिल सका। इसके बाद शाम करीब 7:00 बजे फिर आंधी और बारिश आई और विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। रात करीब 9:00 बजे विद्युत आपूर्ति शुरू हुई। विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण शाम 7:00 बजे की पानी की आपूर्ति का पानी भी नहीं मिल सका। बिजली घर से मालूम करने पर बताया गया कि लाइनों में आ रहे फॉल्ट को ठीक किया जा रहा है। आपूर्ति को शीघ्र सुचारु कर दिया जाएगा। भाजपा नेता पंकज गुप्ता ने आरोप लगाया कि स्थानीय विद्युत अधिकारी यहां नहीं रहते हैं। संविदा कर्मचारियों के हवाले नगर की विद्युत आपूर्ति है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम और अधिशासी अभियंता से की है। विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था ठीक न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed