फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   possiblly rain on independence day

स्वतंत्रता दिवस पर बूंदाबांदी के साथ छाए रहेंगे बादल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
possiblly rain on independence day
बारिश में भीगकर जाते लोग। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। स्वतंत्रता दिवस पर बूंदाबांदी होने के साथ बादल छाए रहेंगे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुरुआत में मानसून सुस्त रहने के बाद अब गति पकड़ रहा है। पिछले तीन-चार दिन से लगातार बारिश हो रही है। बुधवार को भी कुछ समय झमाझम बारिश हुई और दिनभर बादल छाए रहे।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि मुरादाबाद एवं आसपास इलाकों में 13 अगस्त को 40 मिलीमीटर, 14 अगस्त को 14 मिलीमीटर और 15 अगस्त को छह मिलीमीटर बारिश का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि अब मानसून का समय पीक पर है। इसलिए लगातार बारिश और बूंदाबांदी हो रही है। अगस्त माह के अलावा 15 सितंबर तक बारिश सामान्य से ज्यादा रहने का पूर्वानुमान है। बारिश से धान की फसल को फायदा होगा। जबकि गन्ना, सब्जी और खरीफ की फसलों से पानी के निकास का उचित प्रबंध किसानों को करना होगा।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के डाटा रीडर निसार अहमद अंसारी ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश की वजह से वातावरण में नमी रही। सुबह की आद्रता 98 फीसदी और शाम को 89 फीसदी रही। बुधवार को दिनभर 25.2 मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed