{"_id":"613279d98ebc3e7a144aa5fb","slug":"population-research-team-inspected-the-district-hospital-city-news-mbd401428171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या अनुसंधान की टीम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, आरटीपीसीआर लैब को जल्द तैयार करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंख्या अनुसंधान की टीम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, आरटीपीसीआर लैब को जल्द तैयार करने के दिए निर्देश
Sat, 04 Sep 2021 12:27 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:27 PM IST
सार
जनसंख्या अनुसंधान केंद्र के निर्देश पर दो सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में बन रही आरटीपीसीआर लैब को जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
संभल के जिला अस्पताल में चिकित्सकों से जानकारी करते दिल्ली से आई टीम के सदस्य।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनसंख्या अनुसंधान केंद्र के निर्देश पर दो सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान रखरखाव और साफ-सफाई के साथ ही यहां मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। टीम में शामिल सदस्यों ने बताया कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल रहीं हैं या नहीं इसको लेकर जिला अस्पताल का निरीक्षण किया है।
लैब को जल्द से जल्द करे तैयार
दिल्ली से आई दो सदस्यीय टीम ने जननी सुरक्षा की कार्य योजना के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में बन रही आरटीपीसीआर लैब को जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को जनसंख्या अनुसंधान केंद्र की ओर से दिल्ली से आई दो सदस्यीय टीम में शामिल असिस्टेंट प्रोफेसर डा. विलियम जो व एनालिस्ट डा. सरोज कुमार शुक्रवार दोपहर को जिला अस्पताल पहुंचे।
अनेक बिंदुओं पर ली जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
लैब को जल्द से जल्द करे तैयार
दिल्ली से आई दो सदस्यीय टीम ने जननी सुरक्षा की कार्य योजना के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में बन रही आरटीपीसीआर लैब को जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को जनसंख्या अनुसंधान केंद्र की ओर से दिल्ली से आई दो सदस्यीय टीम में शामिल असिस्टेंट प्रोफेसर डा. विलियम जो व एनालिस्ट डा. सरोज कुमार शुक्रवार दोपहर को जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
अनेक बिंदुओं पर ली जानकारी
टीम ने सफाई व्यवस्था के साथ ही जननी सुरक्षा, इमरजेंसी वार्ड, वैक्सीन कक्ष, लेबर रूम, वार्ड, दवा कक्ष का निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर की जांच के साथ ही कर्मचारियों को मरीजों के साथ उचित व्यवहार के निर्देश दिए। टीम ने जननी सुरक्षा योजना के तहत मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं सहित अनेक बिंदुओं पर जानकारी ली। इस दौरान डीपीएम (डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर) संजीव राठौर ने बताया कि दिल्ली से आई टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया है ।
विज्ञापन