फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pollution in Ramganga

दशहरा तक कैसे प्रदूषण मुक्त होगी रामगंगा

Sun, 12 Jun 2016 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 12 Jun 2016 11:04 AM IST
विज्ञापन
Pollution in Ramganga
प्रदूषण
रामगंगा में इन दिनों बेहद प्रदूषण है। जबकि इस नदी के प्रति लोगों की आस्था है। मुरादाबाद से लेकर कन्नौज तक कई स्थानों पर मेले लगाए जाते हैं और श्रद्धालु गंगा स्नान करते हैं। 15 जून को गंगा दशहरा का पर्व है। इस दिन लोग स्नान करते हैं। ऐसी प्रदूषण की स्थिति में कैसे गंगा स्नान होगा, श्रद्धालुओं में आक्रोश पनप रहा है। पूर्वी गंगा नहर की ओर से कालागढ़ से पांच सौ क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जोकि बरेली और कन्नौज तो दूर मुरादाबाद तक पहुंच जाए मुश्किल है।
विज्ञापन


गंगा दशहरा का पर्व 15 जून को है। रामगंगा के किनारे कई स्थानों पर आस्था के प्रतीक मेले लगाए जाएंगे। लोग स्नान करके पुण्य कमाएंगे। लेकिन इस बार कैसे कमाएंगे, पुण्य क्योंकि रामगंगा में तो बेहद प्रदूषण है। नालों का पानी बह रहा है। कालागढ़ डैम पहले से ही खाली हो चुका है। जो कुछ पानी है, उसे सिंचाई के लिए एटा, इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और कन्नौज, कानपुर के जिलों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


रिजर्व पानी को छोड़ना अधिकारियों के बस की बात नहीं है। मुरादाबाद डीएम के आदेश पर पूर्वी गंगा नहर के मुख्य अभियंता सिंचाई एमपी सिंह वर्मा ने पांच सौ क्यूसेक पानी छोड़ने के निर्देश दिए हैं। पांच सौ क्यूसेक  पानी तो रामगंगा में मुरादाबाद तक पहुंच ही नहीं पाएगा। कम से कम दो हजार क्यूसेक पानी रामगंगा में छोड़ा जाए तो लोगों के स्नान करने योग्य जल प्राप्त होगा। क्योंकि रामगंगा में मुरादाबाद कटघर के बाद, बिलारी, शाहबाद, मीरगंज, शिवपुरी में स्नान के लिए 15 जून को मेले लगेंगे। बरेली में 12 से 15 जून तक चार दिन तक बड़ा मेला लगेगा। इसके बाद बदायूं के दातागंज के पास बेलाडांडी, खेड़ा बझेड़ा, शाहजहांपुर जिले में परौर और जलालाबाद के पास मेले लगते हैं और स्नान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालागढ़ बांध में सिर्फ रिजर्व पानी
कालागढ़ बांध में सिर्फ रिजर्व पानी है। 353.440 मीटर पानी पिछले साल इन दिनों में था। इस बार 324.880 मीटर पानी ही है। करीब साढ़े अट्ठाईश मीटर पानी है। इसलिए रामगंगा में अत्याधिक पानी छोड़े जाने को सिंचाई विभाग पूर्वी गंगा नहर के अधिकारी खतरा मान रहे हैं। क्योंकि इससे कम पानी होने पर कालागढ़ में हो रहा 198 मेगावाट बिजली का उत्पादन बंद हो जाएगा।


नहर का पानी बंद कर छोड़ा जाए पानी
कालागढ़ से नहर में जा रहा दो हजार क्यूसेक पानी बंद करके रामगंगा में छोड़ा जाए तब गंगा दशहरा के पर्व पर श्रद्धालुओं को स्नान करने में कोई दिक्कत नहीं रहेगी। स्नान के बाद पुन: पानी को नहर में छोड़ दिया जाएगा तो गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं की आस्था पूरी हो जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed