फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pollution data getting entangled in internet connectivity

इंटरनेट कनेक्टिविटी में उलझ रहा प्रदूषण का डाटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Pollution data getting entangled in internet connectivity
मुरादाबाद। मुरादाबाद शहर का एक्यूआई 200 से नीचे दर्ज किया जा रहा था, लेकिन पिछले दो दिनों से इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या होने के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज नहीं हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद बीएसएनएल के कर्मचारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। वहीं, बीएसएनएल के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

ज्यादातर समय देश के प्रदूषित शहरों में दर्ज किए जाने वाले मुरादाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक अप्रैल में सिर्फ दो दिन पांच अप्रैल को 312 और छह अप्रैल को 317 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया था, जबकि माह के 13 दिन मुरादाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से भी कम रहा है। पिछले सप्ताह 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक भी शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 121 से 157 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के बीच में था। उसके बाद 22 अप्रैल से शहर का प्रदूषण दर्ज नहीं हो रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार गुरुवार से इंटरनेट की समस्या आ रही है। बार-बार बीएसएनएल की कनेक्टिविटी फेल हो जाने की वजह से मुरादाबाद से ऑनलाइन डाटा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट पर दर्ज नहीं हो पा रहा है, जिसकी वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक अपडेट नहीं हो रहा है। इसकी शिकायत वह बीएसएनएल के अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन शनिवार शाम तक उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। वहीं, बीएसएनएल के डीजीएम भुवनेश शर्मा ने बताया कि अभी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलते ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। इससे पहले भी समस्या का समाधान करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed