फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   pollution

दिन में खिली धूप, सुबह-शाम को गलन बरकरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
pollution
मुरादाबाद। मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव का असर शहर की आबोहवा पर भी पड़ रहा है। मंगलवार को दिनभर धूप खिली रही, इसके बावजूद शहर का वायु प्रदूषण लाल निशान पर पहुंच गया। इसमें पीएम 2.5 खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। विशेषज्ञों के अनुसार सर्दी के समय वायु प्रदूषण से सांस के मरीजों को सबसे अधिक परेशानी होती है।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से गलन और शीतलहर से जिंदगी ठिठुर रही थी। दिनभर आसमान में सूर्य देव के दर्शन नहीं हो रहे थे। मंगलवार को मौसम में बदलाव हुआ। सुबह से आसमान में धूप खिलने लगी। दिनभर मौसम साफ रहा। इसके बावजूद अभी गलन बरकरार है। दिन में धूप खिली होने के बावजूद दोपहर के प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। दोपहर एक बजे का वायु गुणवत्ता सूचकांक 320 माइक्रो प्रति घन मीटर था। रात के समय इसमें गिरावट दर्ज की गई। रात नौ बजे का एक्यूआई 315 दर्ज किया गया। नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स की वेबसाइट के अनुसार पीएम 2.5 का औसत 315, न्यूनतम 273 और अधिकतम 388 माइक्रो प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। टाइम लाइन पर ज्यादातर समय लाल रंग की स्थिति रही। पीएम 10 के प्रदूषण में कमी दर्ज की गई। पीएम 10 का औसत 175, न्यूनतम, 141 न्यूनतम और अधिकतम 265 माइक्रो प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। हिंदू कालेज स्थित नैम्प समन्वयक डॉ. अनामिका त्रिपाठी का कहना है कि हवा आठ मीटर प्रति सेकेंड की गति से नीचे होने पर यही स्थिति बन जाती है। इससे प्रदूषण के कणों का फैलाव नहीं हो पाता है। वह वातावरण में प्रदूषित हवा बनी रहती है। यदि हवा में गति नहीं बढ़ेगी तो यही स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed