फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Polling parties will leave today, voting will be held from tomorrow morning

आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, कल सुबह से होगा मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Polling parties will leave today, voting will be held from tomorrow morning
मुरादाबाद। जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा। इसकी सभी तैयारियां जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। इसके लिए रविवार सुबह से ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो जाएगी। कार्मिकों की रवानगी के लिए अधिग्रहीत किए गए वाहनों को मंडी समिति परिसर और बुद्धि विहार में सर्किट हाउस के पीछे मैदान में एकत्र किए जाने का काम शनिवार शाम तक पूरा कर लिया गया। शाम तक भारी संख्या में वाहन दोनों स्थानों पर पहुंच चुके थे। विधानसभावार टेबल लगाकर चुनाव ड्यूटी पर लगाए गए वाहनों के चालकों को डीजल भरवाने के लिए पर्ची देने का सिलसिला भी शाम तक चलता रहा। जिले के आला अधिकारियों ने दोनों स्थानों पर पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम में शनिवार कुंदरकी और बिलारी के दो विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम पहुंच गईं। एडीएम (प्रशासन) सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शेष चार अन्य विधानसभा क्षेत्रों की भी ईवीएम भी सुबह मंडी पहुंच जाएंगी। मंडी समिति के साथ-साथ सर्किट हाउस के पीछे स्थित मैदान में अधिग्रहीत की गई बसों व अन्य वाहनों को खड़ा किया गया है। वहीं, नगर निगम की टीम पूरे दिन सफाई कार्य में भी जुटी रही। ड्यूटी के दौरान कोई वाहन फंसने न पाए इसके लिए दोनों स्थानों पर एक-एक क्रेन की भी व्यवस्था प्रशासन ने कर ली है।
विज्ञापन

जीपीएस लगे वाहनों में जाएंगी ईवीएम
मुरादाबाद। जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए 2739 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इन सभी पोलिंग स्टेशनों पर मतदान कराने वाली टीमें रविवार सुबह से रवाना होनी शुरू हो जाएंगी। इस टीम के साथ ईवीएम भी होगी। एडीएम (प्रशासन) सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोलिंग स्टेशनों के लिए ईवीएम उन्हीं वाहनों में भेजी जाएंगी, जिनमें जीपीएस लगा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 1080 क्रिटिकल, 21 वनरेविल बूथ
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने 1080 बूथों को क्रिटिकल और 21 बूथों को वनरेविल बूथ के रूप में चिह्नित किया है। कुंदरकी में सर्वाधिक 233 क्रिटिकल बूथ तथा मुरादाबाद देहात विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक छह वनरेविल बूथ चिह्नित किए गए हैं।
विधानसभा क्रिटिकल बूथ वनरेविल बूथ
कांठ 193 01
ठाकुरद्वारा 134 04
मुरादाबाद ग्रामीण 170 06
मुरादाबाद शहर 233 03
कुंदरकी 216 05
बिलारी 134 02
कुल योग: 1080 21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed