फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police will alert on 15 august

स्वतंत्रता दिवस पर चप्पे चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
police will alert on 15 august
मुरादाबाद। स्वतंत्रता दिवस पर शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। सिविल पुलिस के अलावा पीएसी और आरएएफ जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा खुफिया तंत्र को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा और पंद्रह अगस्त पर आतंकी इनपुट मिलने के बाद से उत्तर प्रदेश के जनपदों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। जिसको लेकर मुरादाबाद में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई है। पंद्रह अगस्त पर सुरक्षा के विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस पर सिविल पुलिस के अलावा, पीएसी और आरएएफ जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है। सभी सीओ और थाना प्रभारी भी अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण पर रहेंगे। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पंद्रह अगस्त पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। शहर के प्रमुख चौराहे, बाजार, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डे और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी पुलिस तैनात की जाएगी। होटल और धर्मशाला में ठहरे लोगों की जांच की जाएगी साथ ही जिले की सीमा पर वाहनों की चेकिंग की जाएगी। सभी थान प्रभारियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed