फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police received information about explosive materials in Rampur

रामपुरः खाली पड़े घर में मिला हथगोले और विस्फोटक सामग्री का जखीरा, एक हिरासत में

Sat, 22 Jun 2019 11:48 AM IST
Abhishek Singh न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 22 Jun 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
Police received information about explosive materials in Rampur
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala

शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के खरसौल गांव में एक किसान के ट्यूबवेल के साथ बने कमरे में हथगोले और विस्फोटक सामग्री का जखीरा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। बरेली से आए बम निरोधक दस्ते ने हथगोलों को निष्क्रिय कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। इस बात की भी जांच हो रही है कि आखिर भारी मात्रा विस्फोटक सामग्री जुटाए जाने का मकसद क्या था। 

विज्ञापन


शाहबाद पुलिस को जानकारी मिली थी कि खरसौल गांव में नईमुद्दीन के ट्यूबवेल पर असलहे हैं। पुलिस जब सुबह वहां पहुंची तो ट्यूबवेल के कमरे में दो बोरियों में 25-30 हथगोले रखे हुए मिले। इसके अलावा वहां पर अन्य विस्फोटक सामग्री और पाउडर भी मिला। विस्फोटक सामग्री का जखीरा मिलने पर पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। तत्काल आला अधिकारियों को इससे अवगत कराया गया। सूचना पर एसपी डॉ. अजयपाल और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूरे इलाके को सील कर दिया गया। 
विज्ञापन

वहां ग्रामीणों के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। दोपहर को बरेली से बम निरोधक दस्ता वहां पहुंचा और हथगोलों को निष्किय कर दिया। ट्यूबवेल के कमरे में मिले अन्य विस्फोटक सामग्री और पाउडर की जांच की जा रही है कि वह क्या है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ट्यूबवेल के कमरे से जो पाउडर मिला है वह रेड फास्फेट हो सकता है। शाहबाद पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले को आतंकी संगठन के कनेक्शन के नजरिए से भी जांच रही है। इसका मकसद रामपुर को दहलाने का तो नहीं है। फिलहाल पुलिस अभी इस मुद्दे पर खुलकर कुछ नहीं बता रही है। 


शाहबाद के खरसौल गांव में एक ट्यूबवेल से दो बोरियों में लगभग 25-30 हथगोले, पाउडर और अन्य विस्फोटक सामग्री मिली है। हथगोलों को बम निरोधक दस्ते ने 
निष्क्रिय कर दिया है। पाउडर और अन्य विस्फोटक सामग्री की जांच कराई जा रही है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। 
-डॉ. अजय पाल एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed