फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police picks up three youths in killing farmer

किसान की हत्या में पुलिस ने तीन युवक को उठाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 03:11 AM IST
विज्ञापन
Police picks up three youths in killing farmer
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गिन्नौर दी माफी गांव निवासी किसान संजय उर्फ लाला की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को उठाया है। पुलिस तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर हत्याकांड का खुलासा करने में जुटी है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गिन्नौर दी माफी गांव निवासी संजय उर्फ लाला (35) की लाश सोमवार सुबह मालीपुर रतनपुर कलां गांव को जाने वाले रास्ते पर एक खेत में पड़ी मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। जबकि उसके शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए थे। पुलिस ने इस मामले मेें अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी कि संजय के भाई राज कुमार की ओर से गांव के ही कुछ युवकों पर हत्या किए जाने का आशंका जताई है। पुलिस ने तीन युवकों को उठा लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि एक माह पहले ही संजय का कुछ लोगों से पूछताछ हुआ था। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश में हत्या की गई है। हालांकि पुलिस एक माह पहले हुई विवाद के अलावा भी अन्य एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जिसके जरिये हत्यारोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed