फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police man died due to heart attack

जबरन रिटायर किए गए हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
police man died due to heart attack
मुरादाबाद। बरेली से कुछ दिनों पहले ही जबरन रिटायर किए जाने तनाव में चल रहे एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। सोमवार को उनका शव कांशीराम नगर स्थित उनके घर में ही मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिसमें मौत की वजह हार्ट अटैक बताया गया है। परिवार वालों का आरोप है कि जबरन रिटायर किए जाने की वजह से ही प्रीतम सिंह को तनाव हुआ और उनकी जान चली गई।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल प्रीतम सिंह (55) मूलत: मंडी धनौरा के अमरोहा के रहने वाले थे। वर्तमान में वह कांशीराम नगर में परिवार के साथ रह रहे थे। उनकी तैनाती बरेली के थाना शेरगढ़ में थी। छह जुलाई को ही उनको अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर भेजा गया था। बेटे मोहित ने बताया कि जबरन रिटायर किए जाने से पिता प्रीतम सिंह परेशान चल रहे थे। जबरन रिटायर किए जाने के खिलाफ प्रीतम सिंह ने रिट डाल रखी थी। रविवार रात को वह खाना खाने के बाद घर में सो रहे थे। सोमवार की सुबह काफी देर हो जाने के बाद भी जब प्रीतम सिंह बिस्तर से नहीं उठे तो परिवार वालों ने उनको जगाने की कोशिश की तब पता चला कि प्रीतम सिंह की मौत हो चुकी है। जिसकी सूचना प्रीतम के बेटे ने फोन कर बरेली के आरआई को दी। इसके बाद मुरादाबाद पुलिस को सूचना दी गई। सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने ताया कि सूचना मिलने के बाद मझोला पुलिस मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है। सीओ ने बताया कि परिवार वालों ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed