फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police kind on Sapna Chaudhary Investigation report not presented in court hearing postponed know what is the

सपना चौधरी पर मेहरबान पुलिस: अदालत में नहीं पेश की जांच रिपोर्ट, सुनवाई टली, जानें क्या है मामला?

Wed, 28 Sep 2022 10:04 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 28 Sep 2022 10:04 PM IST
सार

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम में बेकाबू भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था जिसमें कई लोग घायल हो गये थे। इसी मामले को लेकर सुनवाई होनी थी। अब  मामले की अगली सुनवाई 18 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन
Police kind on Sapna Chaudhary Investigation report not presented in court hearing postponed know what is the
सपना चौधरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ चल रहे परिवाद में बुधवार को भी मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने जांच आख्या प्रस्तुत नहीं की। जिसकी वजह से सुनवाई नहीं हो पाई। अब इस मामले में 18 अक्तूबर को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


मझोला के लाइन पार निवासी डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने अदालत में परिवाद दाखिल कराया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि मुरादाबाद के रेलवे स्टेडियम में जिला प्रशासन की ओर से 11 जून 2019 को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ गया था। लाठीचार्ज में कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले की सुनवाई अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट दानवीर सिंह की अदालत में की जा रही है। 
विज्ञापन


इस मामले में पिछली तारीख पर अदालत ने सिविल लाइंस थाने की पुलिस को आदेश दिया था कि पूरे मामले की जांच कर आख्या पेश करें। बुधवार को सिविल लाइंस थाने की पुलिस की ओर से कोई रिपोर्ट पेश नहीं की गई। अदालत ने दोबारा सिविल लाइंस थाना प्रभारी को पूरे मामले  की जांच कर आख्या 18 अक्तूबर तक अदालत में पेश करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed