फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police found died body in graveyard

दोहरे हत्याकांड के आरोपियों ने उगला राज, पुलिस ने कब्र से निकलवाया महिला का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
police found died body in graveyard
किसरौल अब्बास वाली गली की रहने वाली मृतिका अक्सा बॉडी के बारे बातते पिता मोहम्मद अब्दुल दामाद इर? - फोटो : CITY
मुरादाबाद। नागफनी थानाक्षेत्र में 13 अक्तूबर को संदिग्ध हालात में घर में मृत मिली महिला के शव को पुलिस ने गुरुवार शाम कब्र से निकलवा लिया। दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए आरोपी मन्नान और यूनुस ने पूछताछ में बताया था कि महिला अक्सा की हत्या की गई थी। हत्या की बात छिपाकर उसके शव को दफनाया गया था। पुलिस का दावा है कि महिला के पति ने महिला के भाई पर हत्या किए जाने का शक जताते हुए पीएम कराने की मांग की है। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पीएम को भिजवा दिया है।
विज्ञापन

नागफनी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि नागफनी थानाक्षेत्र के किसरौल अब्बासिया मस्जिद के पास रहने वाले अफजल की बेटी अक्सा का निकाह चार साल पहले चक्कर की मिलक निवासी इरफान के साथ हुआ था। अक्सा का दो साल का एक बेटा जैद है। दो माह पहले पहले अक्सा अपने मायके में आकर रहने लगी थी। 13 अक्तूबर 2020 की शाम अक्सा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। परिजनों ने आस पास के लोगों को बताया कि अक्सा बीमार थी जिस कारण उसकी मृत्यु हुई है। सूचना मिलने पर पति इरफान भी किसरौल आ गया था। इसके बाद महिला के शव को कब्रिस्तान में दफना दिया था। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में तमाम लोगों से पूछताछ की तो अक्सा की मौत से जुड़े कुछ तथ्य भी सामने आए।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर नजारत और उसकी बेटी समरीन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी मन्नान और यूनुस ने पूछताछ में अपना गुनाह तो कबूला ही, साथ ही 13 अक्तूबर को संदिग्ध हालत में मृत पाई गई अक्सा की मौत के बारे में भी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के बयानों की सच्चाई जानने के लिए कई लोगों से पूछताछ की। अक्सा के पति इरफान को भी थाने बुलाकर उससे भी पूछताछ की गई। तब उसने पुलिस को बताया कि अक्सा ज्यादा वक्त अपने मायके में ही रहती थी। अक्सा के मां बाप व भाइयों ने उसे बताया था कि अक्सा ने आत्महत्या की है। जबकि मोहल्ले वालों को बताया था कि अक्सा की मौत बीमारी से हुई है। पति ने शक जताया कि उसकी पत्नी की हत्या की गई है। शव कब्र से निकलवा कर पीएम कराया जाए। तब पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शनिवार शाम कब्र से महिला के शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed