{"_id":"61b257d2dc09417923676ec7","slug":"police-filed-chargesheet-in-48-hours-in-rape-and-pocso-act-city-news-mbd4121201175","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में पुलिस ने 48 घंटे में दाखिल की चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में पुलिस ने 48 घंटे में दाखिल की चार्जशीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सात साल की बच्ची से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में पुलिस ने तफ्तीश पूरी करने के बाद 48 घंटे में चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी। इससे पहले पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद पांच घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार लिया था। विवेचना में दुष्कर्म के आरोप सही पाए गए हैं।
कटघर थानाक्षेत्र निवासी एक व्यक्ति सात दिसंबर की रात करीब नौ बजे थाने पहुंचा था। उनके साथ उसकी सात साल की बच्ची थी। पुलिस को देखकर बाप बेटी फूट-फूट कर रोने लगे थे। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों को समझाकर बुझाकर शांत कराया। बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि कटघर थानाक्षेत्र के गांगन वाली मिलक निवासी आरोपी शकील बच्ची को फैक्टरी के पीछे खेत में ले गया। वहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। कटघर थाने में आरोपी शकील के विरुद्ध दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया। इस मामले की विवेचना सीओ कटघर आशुतोष तिवारी को सौंपी गई।
पुलिस टीम ने केस दर्ज करने पांच घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित बच्ची के 161, 161बी सीआरपीसी दर्ज किए। पीड़ित का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। इतना ही धारा 164 सीआरपीसी के अदालत में बयान कराए। तफ्तीश और घटनास्थल का निरीक्षण, वादी व गवाहों के बयान करने के बाद आरोपी के खिलाफ मजबूत चार्जशीट अदालत में पेश कर दी। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
सात दिसंबर को एक व्यक्ति ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में कटघर थाने में केस दर्ज कराया था। इस मामले की विवेचना सीओ कटघर आशुतोष तिवारी ने की। सभी साक्ष्य, बयान और मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट व जांच कर 48 घंटे में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस मामले में कोर्ट में भी पुलिस की ओर से मजबूत पैरवी की जाएगी, ताकी आरोपी को सजा मिल सके।
बबलू कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक