{"_id":"61f836a5d8c6bf26c230dfce","slug":"police-engaged-in-identification-of-supporters-present-with-mla-ikram-moradabad-news-mbd4175919170","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक इकराम के साथ मौजूद समर्थकों की पहचान में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक इकराम के साथ मौजूद समर्थकों की पहचान में जुटी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद देहात क्षेत्र के विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी हाजी इकराम कुरैशी, मुरादाबाद शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान कुरैशी व उनके 50-60 समर्थकों के खिलाफ दर्ज आचार संहिता आदि के मुकदमे में थाना थाना गल शहीद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन के दौरान बनाई गई वीडियो व फोटो के जरिए अन्य आरोपियों को पहचानने का प्रयास शुरू कर दिया हैं।
टिकट न मिलने के कारण साइकिल से उतर कांग्रेस का हाथ थामने के साथ ही मुरादाबाद देहात क्षेत्र से विधायक हाजी इकराम कुरैशी की मुश्किल बढ़ गई है। थाना गलशहीद के उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह राठी की ओर से दर्ज कराए गए इस मुकदमे में हाजी इकराम कुरैशी पर अपने भूड़ा चौराहे स्थित कैंप कार्यालय पर शहर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान कुरैशी व 50-60 अन्य समर्थकों के बिना अनुमति एकत्र होकर आदर्श आचार संहिता व कोविड नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। 27 जनवरी को यह कार्यक्रम हाजी इकराम ने अपने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा करने के दौरान बिना पूर्व अनुमति आयोजित किया था। पुलिस ने इस मामले में अब आगे की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में सीओ कटघर आशुतोष तिवारी ने बताया कि पुलिस के पास आचार संहिता उल्लंघन की वीडियो व फोटो आदि मौजूद है। नामजदों के अलावा अन्य कौन-कौन लोग थे इसकी पहचान वीडियो से की जाएगी। एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। पुलिस की जांच रिपोर्ट आने केे बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।