{"_id":"629916c84ed62134be1f1486","slug":"police-demanded-92-thousand-to-relese-car-city-news-mbd430162884","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार छोड़ने के पुलिस कर्मी मांग रहे 92 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार छोड़ने के पुलिस कर्मी मांग रहे 92 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। किराना व्यापारी ने कांठ थाने की पुलिस पर 92 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने उसकी कार थाने में खड़ी करा ली। रकम देने पर ही कार छोड़ने को कह रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है।
अमरोहा देहात के नन्हेडा निवासी धर्मेंद्र सिंह किराना व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि 25 मई को उनकी दुकान पर दो पुलिस कर्मी पहुंचे थे। उन्होंने व्यापारी से बताया था कि उनके क्षेत्र में लूट की घटना हुई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करनी है। इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने व्यापारी के घर में खड़ी कार का फोटो खींच लिया था। इसके बाद पुलिस कर्मी चले गए थे। 31 मई को व्यापारी के मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले खुद को कांठ थाने का दरोगा बताया। कहा कि उनकी कार से एक्सीडेंट हुआ है। इस संबंध में कांठ थाने में केस दर्ज किया गया है। व्यापारी अपनी गाड़ी लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस कर्मियों ने कार की चॉबी छीन ली और कार थाने में खड़ी कर दी। इसके बाद व्यापारी से कहा कि इस कार का लूट की घटना में इस्तेमाल किया गया है। कांठ क्षेत्र में 92 हजार रुपये की लूट हुई है। अगर कार लेना चाहते तो 92 हजार रुपये दो। पुलिस कर्मियों ने व्यापारी को एक दिन का वक्त दिया है।
पीड़ित ने इस मामले में एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि प्रार्थना पत्र की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।