फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police constable murdered his wife along with his girlfriend

रिश्तों का घोंटा गला: सिपाही ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की कराई थी हत्या, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 25 Mar 2022 06:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 25 Mar 2022 06:47 PM IST
सार

मैनाठेर थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी विमल कुमार यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। उसकी पत्नी पुष्पा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मायके वालों ने पुष्पा की हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही, उसकी प्रेमिका अलका और मां बाप को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है।

विज्ञापन
police constable murdered his wife along with his girlfriend
मुरादाबाद पुलिस ने पुष्पा हत्याकांड का किया खुलासा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुरादाबाद में मैनाठेर के नूरपुर गांव में जीआरपी के सिपाही विमल कुमार ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी पुष्पा की सुपारी देकर हत्या कराई थी। पुलिस का दावा है कि सिपाही की इस घिनौनी करतूत में उसके मां बाप भी शामिल थे। पुलिस ने आरोपी सिपाही, उसकी प्रेमिका और मां बाप को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। 

विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने शुक्रवार दोपहर हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मैनाठेर थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी विमल कुमार यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। इन दिनों उसकी ड्यूटी बरेली सिटी जीआरपी थाने की भोजीपुरा पुलिस चौकी पर चल रही थी। नौ साल पहले विमल की शादी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शेरुआ धर्मपुर गांव निवासी पुष्पा (30) के साथ हुई थी। रविवार रात पुष्पा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

 

मायके वालों ने हत्या का लगाया था आरोप

पुष्पा की मौत को लेकर मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे थे, जबकि ससुराल वालों का कहना था कि बीमारी के चलते पुष्पा की मौत है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश शुरू की। महिला के पति और उसके मां बाप व अन्य लोगों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाई। जिससे पता चला कि सिपाही की हापुड़ जनपद के बहादुरगढ़ थानाक्षेत्र के कटिया जाफराबाद निवासी अलका से फोन पर लंबी बातचीत होती है। अलका सरकारी नर्स है। अलका के नंबर से विमल के मां बाप से भी बात होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने सिपाही विमल, अलका, सिपाही मां ऊषा, पिता पंजाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ढाई साल से आरोपी सिपाही का चल रहा था प्रेम-प्रसंग

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विमल और अलका के ढाई साल से संबंध थे। छह माह पहले सिपाही के मां बाप को भी इसकी जानकारी हो गई थी।  मां भी अलका को अपनी पुत्रवधु की तरह मानने लगी थी। इसके बाद सभी ने पुष्पा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।


 

सिपाही की प्रेमिका ने दी थी हत्या कराने की सुपारी

सिपाही और उसकी प्रेमिका अलका ने मिलकर पुष्पा की हत्या कराने की साजिश रची। जिसमें सिपाही ने अपने मां बाप को भी इसमें शामिल कर लिया था। इसके लिए अलका ने अपने भतीजे सुंदर, निशांत और एक अन्य को 55 हजार रुपये की सुपारी दी और 20 मार्च की रात नर्स अपनी कार से नूरपुर गांव पुष्पा की हत्या करने पहुंच गई। साजिश के तहत कार पहुंचने पर पुष्पा की सास ने दरवाजा खोल दिया था। इसके बाद अलका, ऊषा ने पुष्पा का गला दबा दिया, जबकि निशांत, बुलंद शहर निवासी व्यक्ति ने हाथ पैर पकड़ लिए थे। इस दौरान पंजाब सिंह ने गेट पर खड़े होकर पहरेदारी की थी। हत्या करने के बाद तीनों आरोपी मकान से बाहर निकल आए और कार में बैठकर फरार हो गए थे। कार को सुंदर चला रहा था। एसएसपी ने बताया कि सुंदर और निशांत के पकड़े जाने के बाद पता चलेगा कि सातवां आरोपी कौन था। शुक्रवार दोपहर बाद तीनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed