फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police

दो हजार की रिश्वत लेने पर महिला दरोगा निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
police
मुरादाबाद। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दो हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में महिला थाने की एक महिला उपनिरीक्षक वीना को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच की गई है। इसके अलावा शराब की कैंटीन पर लोगों की पिटाई करने के आरोपी सिपाही पर विभागीय कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

कटघर के लाजपत नगर में रहने वाली जसप्रीत की शादी करनाल में रहने वाले प्रवीन कुमार से हुई है। शादी के बाद ससुराल में प्रताड़ित किए जाने के आरोप में जसप्रीत ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस मामले में जांच महिला उप निरीक्षक वीना को सौंपी गई। आरोप है कि महिला उप निरीक्षक ने जसप्रीत से करनाल में दबिश देने के नाम पर दो हजार रुपये की रिश्वत ली। महिला उप निरीक्षक को रुपये देते वक्त पीड़िता ने वीडियो बना ली और पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। इस मामले में पहले जांच बैठाई गई। पहले पूर्व एसपी अंकित मित्तल ने जांच की इसके बाद सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव ने जांच की और दोनों ने ही अपनी जांच में महिला उप निरीक्षक को दोषी मानते हुए एसएसपी के पास रिपोर्ट भेजी। इस रिपोर्ट के अवलोकन के बाद एसएसपी अमित पाठक ने महिला उप निरीक्षक वीना को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed