फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police

थ्री नॉट थ्री की जगह अब मुरादाबाद पुलिस के पास इंसास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 03:32 AM IST
विज्ञापन
police
इंसास - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस के पास अब थ्री नॉट थ्री राइफल की जगह इंसास पहुंच गई है। पुलिसकर्मियों से थ्री नॉट थ्री की राइफल वापस लेकर उसे अब वापस पुलिस मुख्यालय भेजने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


थ्री नॉट थ्री को यूपी पुलिस ने मस्कट राइफल की जगह अपने शस्त्रागार में जगह दी थी। मुरादाबाद पुलिस के पास 763 थ्री नॉट थ्री राइफल आई थी। जिनकी मदद से लगभग 50 साल से भी अधिक समय से पुलिस ने बदमाशों का मुकाबला किया।
विज्ञापन


इस दौरान कई बार बदमाशों से मुठभेड़ भी हुई, जिसमें थ्री नॉट थ्री राइफल मुरादाबाद पुलिस की मददगार बनी और बदमाशों को पस्त किया गया। लेकिन समय के साथ ही अपराधी भी हाईटेक होते गए। जिसके बाद पुलिस को भी अत्याधुनिक असलहों की जरूरत महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तब एसएलआर, एके 47 और एमपी5 जैसे हथियारों को अपने शस्त्रागार में जगह दी और हाईटेक बदमाशों का मुकाबला करने के लिए पुलिस भी हाईटेक हुई लेकिन सैकड़ों पुलिसकर्मियों को अब भी थ्री नॉट थ्री राइफल ही मिली हुई थी। जिसको बदलकर अब पुलिसकर्मियों को अत्याधुनिक असलहा इंसास दिया गया है।

इंसास की मारक क्षमता थ्री नॉट थ्री से ज्यादा
मुरादाबाद। इंसास की खूबी ये है कि आटोमैटिक हथियार है। टेलीस्कॉप की मदद से इससे थ्री नॉट थ्री की क्षमता से भी दूर तक निशाना बनाया जा सकता है। इंसास 400 गज तक बिना टेलीस्कॉप के भी कारगर है। इंसास की मदद से एक साथ अपराधियों के पूरे झुंड को भी निशाना बनाया जा सकता है और एक एक कर भी उनको निशाना बनाया जा सकता है। इसके लिए चेंज लीवर को अपनी जरूरत के हिसाब से चेंज करना होता है।

सिपाहियों को इंसास, एसएलआर और दरोगाओं को पिस्टल
पुलिसकर्मियों के बीच इंसास की मांग जबरदस्त है। इस वजह से ज्यादा से ज्यादा सिपाहियों को इंसास दी जा रही है। इसके अलावा पुलिस के पास डेढ़ सौ से अधिक सेल्फ लोडेड राइफल (एलएलआर) भी है। एसएलआर भी सिपाहियों को दी गई है। दरोगाओं के पास पिस्टल है।


‘ पुलिस मॉर्डनाइजेशन के प्रोग्राम के जरिए पुलिसकर्मियों को अत्याधुनिक हथियार दिए जा रहे हैं। इस वजह से पुलिसकर्मियों को थ्री नॉट थ्री की जगह इंसास दी गई है। थ्री नॉट थ्री पुलिसकर्मियों से वापस ली गई हैं।’
अमित कुमार आनंद, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed