फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police chaught robbers involve in jweller loot

56 लाख नहीं दो करोड़ लूटने आए थे बदमाश

Mon, 30 Nov 2015 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Mon, 30 Nov 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
police chaught robbers involve in jweller loot
अमृतसर के सर्राफ मंजीत सिंह से बदमाश दो करोड़ का सोना लूटने आए थे। टांडा के व्यापारी मोनू वर्मा ने बदमाशों को यही सूचना दी थी। उसने बदमाशों को बताया था कि मंजीत सिंह के पास बीस लाख नगद और सात किलो सोना है। लेकिन सर्राफ के पास माल कम निकला।
विज्ञापन



सूचना गलत निकलने पर बदमाशों ने मोनू वर्मा को उसका हिस्सा भी नहीं दिया। शक के घेरे में आए मोनू को पुलिस ने उठाकर उससे पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। इसके बाद पुलिस ने बदमाश आकिल टेड़ा और शहादत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



पुलिस ने इनके कब्जे से तीस लाख रुपये का सोना, लूट में इस्तेमाल बाइक और दो तमंचे बरामद भी किए हैं। जबकि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा एसएसपी नितिन तिवारी ने पुलिस लाइन में किया। उन्होंने बताया कि सर्राफ से लूट का खुलासा करने के लिए भोजपुर एसओ रमेश शर्मा, एसओजी, सर्विलांस समेत पुलिस की टीमें लगाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने टांडा में कई दिन तक लोगों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने शक के घेरे में आए सर्राफ मोनू वर्मा पुत्र उमेश वर्मा निवासी नबावपुरा थाना टांडा जनपद रामपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मोनू वर्मा की टांडा में मोनू ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। जबकि इसके पास में ही इसके भाई मोहित वर्मा की दुकान है।


पुलिस ने मोनू से पूछताछ की तो बताया कि उसने ही बदमाश सगीर पुत्र यासीन उर्फ बित्ती निवासी मो. काजीपुरा थाना टांडा (रामपुर) को फोन पर मंजीत सिंह के टांडा से मुरादाबाद रवाना होने की जानकारी दी थी। उसे बताया था कि सर्राफ के पास करीब दो करोड़ रुपये का माल मिलेगा।


इसके बाद सगीर ने आकिल उर्फ टेडा पुत्र अब्दुल सलाम निवासी मो. मनिहारान टांडा, रामपुर, शहादत पुत्र भूरे निवासी थांवला थाना बिलारी और कल्लन  उर्फ साजिद पुत्र अब्दुल माजिद निवासी मो. हाजीपुरा थाना टांडा रामपुर को बुला लिया था।



इसके बाद इन्होंने सिरसवां दोराहे के पास बाजपुर रोड पर हड्डी मिल के पास मंजीत सिंह को लूट लिया था। पुलिस ने आकिल टेडा और शहादत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से तीस लाख रुपये का सोना बरामद कर लिया है। एसएसपी ने बताया आरोपी सगीर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जबकि एक आरोपी रामपुर में कोर्ट में सरेंडर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed