फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police caught a reward of 25 thousand after encounter another accused also arrested during cobbing

संभल: 25 हजार के इनामी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा, कॉबिंग के दौरान दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Sun, 01 Aug 2021 04:31 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 01 Aug 2021 04:31 PM IST
सार

मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में हत्या के इनामी आरोपी की टांग में गोली लगी है।

विज्ञापन
Police caught a reward of 25 thousand after encounter another accused also arrested during cobbing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : is

विस्तार

संभल में चाकू से हत्या करने वाले 25 हजार के इनामी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। हत्या के दूसरे आरोपी को कॉबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या का तीसरा आरोपी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन


मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में हत्या के इनामी आरोपी की टांग में गोली लगी है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


रविवार की दोपहर ढाई बजे करीब संभल कोतवाली पुलिस की मुरादाबाद मार्ग स्थित वाजिदपुर के नजदीक बाईपास पर हत्या के आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। हत्या आरोपी सलमान ने पुलिस पर फायरिंग की तो संभल कोतवाली में तैनात जिला बिजनौर के थाना नूरपुर अंतर्गत गांव शहादतपुर गुलाल निवासी लोकेंद्र यादव के हाथ को गोली छूकर निकल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की। इसमें हत्या के मुख्य आरोपी चमन सराय निवासी सलमान की टांग में गोली लगी। कॉबिंग के दौरान हत्या के दूसरे आरोपी सालिम उर्फ पुतला गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र पहुंचे। 

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की दोपहर चमन सराय में तंदूर से रोटी बनाकर बेचने वाले हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला कटरा निवासी रेहान पर सलमान, सालिम उर्फ पुतला और जावेद ने चाकू से हमला किया था। जिसमें उपचार के दौरान रेहान की मौत हो गई थी। रेहान के परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। 


दो दिन से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की तो हत्या के आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। बताया कि मुख्य आरोपी सलमान पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed