फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police arrested the dumper driver accused of crushing the tractor driver and killing him

ट्रैक्टर चालक की कुचलकर हत्या करने के आरोपी डंपर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the dumper driver accused of crushing the tractor driver and killing him
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। ठाकुरद्वारा- रतूपुरा गांव में डंपर से टक्कर मारकर ट्रैक्टर चालक की हत्या करने के आरोप में डंपर चालक नफीस अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस घटना के तीन तीन अन्य नामजद आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र के रतूपुरा गांव निवासी रमेश सिंह का आरोप है कि 18 फरवरी की सुबह उनका भतीजा ऋषिकांत ट्रैक्टर ट्राली लेकर खेत पर जा रहा था। आरोप है कि डंपर चालक नफीस अहमद ने टक्कर मार कर ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त कर दिया और उनके भतीजे ऋषिकांत की कुचलकर हत्या कर दी थी। इस घटना से आक्रोशित भीड़ ने डंपर व एक बाइक में आग लगा दी थी। पुलिस ने रमेश सिंह की तहरीर पर डंपर से ट्रैक्टर को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त करने और चालक ऋषिकांत की कुचल कर हत्या करने के आरोप में नफीस अहमद, अनीस अहमद, रफीक अहमद, सबदर अली के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि डंपर चालक नफीस अहमद को मंगलवार को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed