फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police accused of falsely implicating Bilari lawyer

Moradabad News: पुलिस पर बिलारी के वकील को झूठा फंसाने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Police accused of falsely implicating Bilari lawyer
बिलारी। नगर निवासी निजी वैन अड्डा के मुंशी की आत्महत्या के मामले में दर्ज मुकदमे के आरोपियों में एक अधिवक्ता को पुलिस द्वारा चालान कर जेल भिजवाए जाने पर अधिवक्ता एकता मंच खफा है। रविवार को हुई अधिवक्ता एकता मंच की बैठक में संबंधित मामले में वकील को झूठा फंसाने का आरोप बिलारी पुलिस पर लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

नगर में स्टेशन रोड देवधाम कालोनी निवासी निजी वैन अड्डा मुंशी उपेंद्र चौधरी ने बीती नौ जनवरी की शाम अपने कार्यालय के एक कक्ष में गले में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के अगले दिन उपेंद्र चौधरी की पत्नी इंदू चौधरी ने बिलारी नगर निवासी बबलू सक्सेना, प्रदीप गुप्ता, राजू गुप्ता और गंगा प्रसाद राजेश के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि उसके पति को आरोपियों ने आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया था। बिलारी पुलिस ने इस मामले में नामजद राजू गुप्ता एडवोकेट और उनके भाई गंगा प्रसाद राजेश को शनिवार दोपहर हिरासत में लेकर मुरादाबाद की अदालत में चालान कर दिया। पता चला है कि अदालत ने दोनों भाइयों को दो दिन के लिए जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह क्षेत्र के ढकिया नरु गांव में रेलवे स्टेशन के निकट स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क में अधिवक्ता एकता मंच की जिला स्तरीय आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में मंच पदाधिकारियों ने कहा कि निजी वैन अड्डा मुंशी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना में पुलिस ने जो रिपोर्ट दर्ज की है उसमें अधिवक्ता राजू गुप्ता को झूठा फंसाया गया है। मंच पदाधिकारियों ने यह आरोप भी लगाया कि पुलिस ने जरूरी साक्ष्य जुटाए बगैर ही अधिवक्ता राजू गुप्ता का अदालत में चालान कर दिया। इस मामले की निष्पक्षता के साथ जांच कराई जानी जरूरी है। बैठक में यह भी तय हुआ कि पीड़ित अधिवक्ता को न्याय दिलाने के लिए मंच के पदाधिकारी न्यायिक और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष चौधरी लखनवीर सिंह और संचालन आदेश सक्सेना ने किया। मौके पर सतीशपाल सिंह, मोहम्मद रफी, जसपाल सिंह, नफीस अहमद, सुरेंद्रपाल सिंह, शोभित गुप्ता व विनोद कुमार गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed