{"_id":"5c9563b3bdec2213fd299531","slug":"poet-imran-pratapgarhi-will-contest-lok-sabha-election-2019-by-congress-from-moradabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राज ने खड़े किए हाथ, मुरादाबाद से चुनाव लड़ेंगे शायर इमरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज ने खड़े किए हाथ, मुरादाबाद से चुनाव लड़ेंगे शायर इमरान
Sat, 23 Mar 2019 04:07 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 23 Mar 2019 04:07 AM IST
विज्ञापन
file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद लोकसभा से भाजपा के मौजूदा सांसद सर्वेश कुमार सिंह के प्रत्याशी घोषित होने के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के मैदान छोड़ने की चर्चाओं से सियासी गलियारों में खलबली मची है। शुक्रवार पूरे दिन राजबब्बर के मुरादाबाद से चुनाव लड़ने से इंकार करने और फतेहपुर सीकरी से नामांकन खरीदने की चर्चाएं रही।
विज्ञापन
राजबब्बर के 24 मार्च को प्रस्तावित रोड शो की तैयारियों में जुटे कांग्रेसियों ने दिल्ली दौड़ लगाई। कांग्रेसियों ने राजबब्बर से मुलाकात की। राजबब्बर ने गेंद हाईकमान के पाले में डालकर रोड शो को स्थगित करवा दिया। दोपहर बाद मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी के कांग्रेस से चुनाव लड़ने की चर्चाएं शुरू होने लगी।
विज्ञापन
कांग्रेस गठबंधन में शामिल होने पर महान दल ने मुरादाबाद में आभार रैली आयोजित की थी। रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने शिरकत की। राजबब्बर ने चुनाव समीकरणों को लेकर स्थानीय कांग्रेसियों की नब्ज भी टटोली। पार्टी ने चुनाव तैयारियों एवं प्रत्याशी चयन को लेकर लोकसभा कोआर्डिनेटर और प्रभारी तैनात किए। दोनों नेताओं ने कांग्रेसियों एवं जनता से रायशुमारी कर हाईकमान को फीड बैक दिया। इसे आधार बनाते हुए पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को मुरादाबाद से प्रत्याशी घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बतौर प्रत्याशी राजबब्बर का 17 मार्च को मुरादाबाद में रोड शो होना था। पुलिस एवं प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने पर रोड शो स्थगित कर 24 मार्च रविवार को प्रस्तावित कर दिया। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी रोड शो की अनुमति आवेदन करने के साथ तैयारियों में जुटी है।
शुक्रवार को राज के मुरादाबाद छोड़ने की चर्चाओं से कांग्रेसियों के पैरों तले जमीन खिसका दी। सुबह सोशल मीडिया पर वायरल सूचना अपराह्न तक इलेक्ट्रानिक चैनलों और बेब पोर्टल की ब्रेकिंग बन गई। अपराह्न बाद मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह, महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, रिजवान कुरैशी, आनंद मोहन गुप्ता, देशराज शर्मा, इश्तेखार अंसारी और इमामुद्दीन समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली दौड़ लगा दी।
कांग्रेसियों ने राजबब्बर से मुलाकात करने के लिए घंटों इंतजार किया। राजबब्बर सोनिया गांधी एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में व्यस्त थे। बैठक के बाद हालांकि, राजबब्बर ने मुरादाबाद से चुनावी गेंद हाईकमान के पाले में फेंक दी। प्रस्तावित रोड शो को स्थगित करवा दिया। इसके बाद कांग्रेस वापस लौट आए। जबकि कुछ कांग्रेसी नेता दिल्ली में ही जमे हैं।
मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी का नाम भी मुरादाबाद की राजनीतिक में अचानक सुर्खियों पर आ गया। कांग्रेसियों के अलावा भाजपा एवं गठबंधन के नेता भी इससे नफा नुकसान का आंकलन में जुट गए। बताया जा रहा इमरान प्रतापगढ़ी की मुस्लिम वोटरों में अच्छी पैठ है। इमरान प्रतापगढ़ी समय-समय पर मुरादाबाद आते हैं। जनवरी में एक समारोह में मुरादाबाद आए थे। अचानक कांग्रेस से उनके चुनाव लड़ने के कयास ने राज के मुरादाबाद छोड़ने की चर्चाओं को हवा दे दी है।
- मुरादाबाद के कांग्रेसी नेताओं के साथ मैं खुद राजबब्बर से मिला। राजबब्बर ने मुरादाबाद से चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने का फैसला हाईकमान पर टाल दिया। 24 मार्च को प्रस्तावित रोड शो को लेकर राजबब्बर ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। लिहाजा, जिला एवं महानगर संगठन ने रोड शो स्थगित कर दिया है। - डा. एपी सिंह, जिलाध्यक्ष
- राजबब्बर से मुलाकात की। उन्होंने स्थिति स्पष्ट नहीं की। रोड शो को लेकर असमंजस की स्थिति होने से उसे स्थगित कर दिया। - अनुभव मेहरोत्रा, महानगर अध्यक्ष