फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   PM Modi will attend foundation stone laying ceremony of Kalki Dham in Sambhal on 19 February.

Moradabad: PM मोदी 19 को आएंगे संभल, कल्कि धाम के शिलान्यास में होंगे शामिल, प्रमोद कृष्णम ने दिया था निमंत्रण

Wed, 07 Feb 2024 07:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 07 Feb 2024 07:23 PM IST
सार

संभल जिले के ऐंचोड़ा कंबोह में कल्कि धाम के आयोजन की तैयारी जोरों पर हैं। 19 को होने वाले आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाग लेंगे। उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं को पूरा करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
PM Modi will attend foundation stone laying ceremony of Kalki Dham in Sambhal on 19 February.
तैयारियों का जायजा लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को संभल पहुंचेंगे। वह कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह कार्यक्रम में भाग लेंगे। पीएम को दौरे को देखते हुए सुरक्षा तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को मंडलायुक्त आंजनेय सिंह और डीआईजी मुनिराज ने आयोजन स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारी शुरू कर दी है। एक फरवरी को श्रीकल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम व कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर शिलान्यास का निमंत्रण देकर कार्यक्रम में आने का आग्रह किया था। इसे स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स से निमंत्रण पत्र मिलने पर आभार जताया था। कृष्णम ने बताया कि ऐंचोड़ा कंबोह में बनने वाला श्री कल्कि धाम विश्व का पहला मंदिर होगा जहां भगवान विष्णु के दस अवतार होंगे। बताया कि श्री कल्कि धाम के निर्माण का सपना 18 वर्ष पहले देखा था जो अब साकार होने जा रहा है। शिलान्यास में देशभर के दस हजार से ज्यादा साधू-संत शामिल होंगे।

विज्ञापन

रक्षामंत्री राजनाथ और सीएम योगी को भी निमंत्रण  
कल्कि धाम के शिलान्यास के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी को भी निमंत्रण दिया गया है। कृष्णम ने लखनऊ में सीएम आवास पर योगी से मुलाकात की थी। इससे पहले कल्कि धाम में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कल्कि धाम के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि शिलान्यास समारोह के दृष्टिगत पूरी मुस्तैदी से कार्य को अंजाम देते रहे। जहां जो कार्य चल रहा है, उसकी निगरानी भी करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिलान्यास की तैयारियां जोरों पर
संभल जिले के गांव ऐंचोड़ा कंबोह में बनने वाले श्री कल्कि मंदिर में शिलान्यास की तैयारियां लगातार जारी है। मंदिर के गर्भगृह में भगवान विष्णु के दस अवतार स्थापित होंगे। इसकी तैयारी जोरों से चल रही है। मंगलवार को परिसर में खुदाई और सफाई का कार्य होता रहा। श्री कल्कि मंदिर विश्व का ऐसा पहला मंदिर होगा, जहां भगवान विष्णु के दस अवतार होंगे। इनमें पहले भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार, कच्छप अवतार, बराह अवतार, नृसिंह अवतार, वामन अवतार, परशुराम अवतार, श्रीराम अवतार, श्रीकृष्ण अवतार के दर्शन के बाद भगवान कल्कि के दर्शन किए जाएंगे। आचार्य प्रमोद कृष्णम बताते हैं कि पुराणों के अनुसार कल्कि का अंतिम अवतार संभल में होगा।

विज्ञापन

मंच से 60 फीट दूरी पर होगी बैठने की व्यवस्था
श्रीकल्कि मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंदिर परिसर में शिलान्यास के दौरान मुख्य अतिथियों के मंच पर बैठने व अन्य लोगों के बीच स्थान निर्धारित किए गए। मंच और स्थान के बीच की दूरी करीब 60 फीट रहेगी। कल्कि पीठ से जुड़े स्वयंसेवक भी व्यवस्था को देखने में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed