{"_id":"9d067ab4ec233204df726d045a430e5c","slug":"pm-modi-is-unlucky-for-contry-shivpaal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी देश के लिए अशुभ- शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी देश के लिए अशुभ- शिवपाल
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sun, 31 May 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए अशुभ हैं। जबसे केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तभी से देश आपदाओं के घेरे में है। कभी धरती डोलने लगती है तो कभी ओेले गिरने लगते हैं। उन्होंने कहा कि वादों की लंबी चौड़ी लिस्ट जनसभाओं में पढ़ने वाले भाजपा नेता एक भी घोषणा को धरातल पर नहीं ला पाए हैं।
शनिवार को कैबिनेट मंत्री यहां नानकबाड़ी गांव में बाबा मगनीराम जी महाराज के 300 वें जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता से किए हर वादे को पूरा किया है। गरीब, बेरोजगार, छात्र और किसानों के लिए तमाम योजनाएं चलाईं हैं। कानून व्यवस्था के मामले में उत्तर प्रदेश सभी राज्यों से बेहतर है।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए शिवपाल सिंह यादव अचानक केंद्र सरकार पर हमलावर हो गए। शुरुआत कुछ ऐसे कि, देखिए मोदी देश के लिए अशुभ हैं। जब से प्रधानमंत्री बने हैं तब से ही देश की जनता पर मुसीबतें आ रही हैं। एक काम भी विकास का नहीं हुआ। अच्छे दिन का वादा करके पब्लिक को छलने वाली भाजपा सरकार ने जनता को महंगाई के जाल में उलझाकर रख दिया है।
विज्ञापन
एक साल में ही इस सरकार की पोल खुल गई है। जनता भी जान चुकी है कि यह लोग केवल बातें करते हैं काम नहीं। जनता परेशान है और प्रधानमंत्री विदेशी टूर पर निकल जाते हैं। इससे देश का भला होने वाला नहीं है।