फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pickup and car collide, three injured

Moradabad News: पिकअप और कार में भिड़ंत,तीन घायल

Sat, 10 Jan 2026 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 10 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Pickup and car collide, three injured
ठाकुरद्वारा। अलीगंज मार्ग पर शुक्रवार की सुबह घने कोहरे में अल्टो कार और पिकअप में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव राघूवाला निवासी कांग्रेस नेता डॉ मोहम्मद हनीफ बताया कि उनके बड़े भाई अब्दुल लतीफ अपनी पत्नी अकीला बेगम पुत्र शाने आलम और पुत्री जोया के साथ किसी कार्य से रामपुर के टांडा दढ़ीयाल जा रहे थे। कार शाने आलम चला रहे थे। सुबह करीब 7:30 बजे जब उनकी कार पीलकपुर गुमानी के पास पहुंची, तभी सामने से कोहरे में अलीगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
हादसे में अब्दुल लतीफ, उनकी पत्नी अकीला बेगम, पुत्र शाने आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि पुत्री जोया बाल-बाल बच गई। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने तीनों घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इनमें अकीला बेगम की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने पिकअप के चालक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed