फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People opposed the construction of corporation

Moradabad News: बुद्धि विहार में निगम के निर्माण का लोगों ने किया विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
People opposed the construction of corporation
मुरादाबाद। बुद्धि विहार सेक्टर एक में नगर निगम डंपिंग स्थान का निर्माण करा रहा है। स्थानीय लोगों को शक था कि निगम यहां कूड़ा घर बना रहा है। इसी कारण स्थानीय लोगों ने निर्माण का विरोध किया। निगम के अधिकारियों का कहना था कि यहां कूड़ाघर नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के समक्ष तर्क दिया कि बुद्धि विहार सेक्टर एक कस्टम आफिस के पीछे अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान बरामद सामान को रखा जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप था कि नगर निगम यहां कूड़ा घर बनाने की कोशिश कर रहा है। कूड़ा घर बनने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होगी। इस दौरान नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते की फोर्स मौके पर पहुंच गई। इस बीच स्थानीय लोगों ने निगम के कार्यों के प्रति आक्रोश जताया। विरोध करने वालों में नरेश भटनागर, एस सी जनार्दन, अतुल सक्सेना, नईम अख्तर, रीमा भटनागर, किरन सक्सेना नितिन गैरा आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article