फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People kept screaming outside, could not hear the sound and took five lives in the flames

बाहर लोग चीखते रहे, नहीं सुन पाए आवाज और लपटों में ने लील लीं पांच जिंदगियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
People kept screaming outside, could not hear the sound and took five lives in the flames
मुरादाबाद। अयाज कुरैशी के मकान में आग लगने के दौरान पहली मंजिल पर मौजूद कुछ परिजन और रिश्तेदार जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिल की ओर भागे तो अयाज कुरैशी की पत्नी शमा परवीन बेटे इबाद, बेटी नाफिया, मां कमर आरा और भांजी उमैमा जीने से नीचे जाने वाली सीढ़ियों की ओर। उन्हें नीचे की ओर आता देख बाहर से मौजूद दमकल और पुलिस कर्मी और भीड़ ऊपर जाओ..ऊपर जाओ कहती रही लेकिन शायद घबराहट में वह उनकी आवाज नहीं सुन पाए। आखिर आग की लपटों ने पांच को अपनी घेर लिया। लोगों के शोर में उनकी चीख भी नहीं सुनाई दी।
विज्ञापन

शाम सात बजे का वक्त था। घर में शादी का माहौल था। मकान की पहली और दूसरी मंजिल पर परिजन और रिश्तेदार मौजूद थे। अचानक गली से गुजरे लोगों ने अयाज कुरैशी के मकान के भूतल से आग की लपटें निकलती देखीं तो शोर मचाया। घर में मौजूद लोग अपनी जान बचाने को इधर उधर भागने लगे। आठ लोग जीने से अपनी जान बचाने को मकान की छत पर पहुंच गए। जिन्हें सीढ़ी के जरिये बचा लिया गया। जबकि अयाज कुरैशी की पत्नी शमा परवीन बेटे इबाद, बेटी नाफिया, मां कमर आरा और भांजी उमैमा जीने से नीचे की ओर भागे और लपटों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन

आस पड़ोस के लोग और दमकल विभाग के कर्मचारी व पुलिस कर्मियों ने शोर मचाया कि वह मकान की छत पर पहुंचे लेकिन वह छत पर नहीं पहुंच पाई। करीब चालीस मिनट तक दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार मकान पर मारी। इसके बाद आग पर काबू पाया गया और आग में फंसे पांचों लोगों को निकालकर एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल भिजवा गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदाम दाम में रखे थे टायर, जिससे ज्यादा भड़की आग
मुरादाबाद। अयाज कुरैशी के मकान के भूतल पर स्क्रैप का गोदाम बना है। जिसमें टायर भी रखे थे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगना प्रतीत हो रही है। गोदाम में टायर रखे थे। जिस कारण आग की लपटें बढ़ीं चली गई।

उमैमा का फाइल फोटो। अमर उजाला

उमैमा का फाइल फोटो। अमर उजाला

मुरादाबाद के असालतपुरा में घर में लगी आग के बाद राहत व बचाव कार्य करते पुलिस और दमकल कर्मी। अमर उज?

मुरादाबाद के असालतपुरा में घर में लगी आग के बाद राहत व बचाव कार्य करते पुलिस और दमकल कर्मी। अमर उज?

मुरादाबाद के असालतपुरा में घर में लगी आग के बाद राहत व बचाव कार्य करते पुलिस और दमकल कर्मी। अमर उज?

मुरादाबाद के असालतपुरा में घर में लगी आग के बाद राहत व बचाव कार्य करते पुलिस और दमकल कर्मी। अमर उज?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed