फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   people gave Punishment to who insulted women says amar singh

महिलाओं का अपमान करने वालों को जनता दे सजा: अमर सिंह

Sat, 20 Apr 2019 01:11 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, स्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, स्वार Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 20 Apr 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
people gave Punishment to who insulted women says amar singh
amar singh - फोटो : PTI

आजम के गढ़ में पहुंचकर राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने आजम खां पर हमला बोला। उन्होंने कहा है कि आजम खां को महिलाओं के प्रति गलत भाषा का इस्तेमाल करने की आदत है। सिर्फ जयाप्रदा ही नहीं, बल्कि वह अन्य कई महिलाओं के प्रति ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर चुके हैं। ऐसे शख्स से वोट की चोट से बदला लेने का वक्त आ गया है। 

विज्ञापन


अमर सिंह शुक्रवार को स्वार के साप्ताहिक बाजार स्थित रामलीला मैदान में भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजम खां को महिलाओं का अपमान करने और उनके खिलाफ अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग करने में मजा आता है। जिससे यह साबित होता है कि वह महिलाओं से कितनी नफरत करते हैं। उन्होंने कहा कि आजम खां ने सपा सरकार में बहुत जुल्म किए हैं, जनता द्वारा अब बदला लेने का समय आ गया है। 
विज्ञापन


अमर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो देश के लिए किया है। वह किसी ने नहीं किया। उन्होंने नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों की उपलब्धि गिनाते हुए जयाप्रदा को वोट देकर नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। वही भाजपा प्रत्याशी जयप्रदा ने कहा कि मैने उस शख्स को हमेशा भाई माना लेकिन उन्होंने उनको अपमानित करने का काम किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में बिना भेदभाव के किए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed