{"_id":"6589e60ffc9f244c700d61a4","slug":"people-falling-into-open-drain-of-harthala-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-310664-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हरथला के खुले नाले में गिर रहे लोग, नगर निगम बना बेपरवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हरथला के खुले नाले में गिर रहे लोग, नगर निगम बना बेपरवाह
विज्ञापन
मुरादाबाद।
हरथला में लोनिवि द्वारा खोदे गए नाले को नगर निगम ने अभी तक नहीं बनाया। रविवार को एक महिला बच्चे के साथ नाले में गिर गई। व्यापारियों का आरोप है कि प्रशासन ने बिजली खंभे हटाने और सड़क बनाने का वादा किया था लेकिन कोई काम प्रशासन ने नहीं किया। रोज धूल उड़ती रहती है।
हरथला में मंडलायुक्त के निर्देश पर लोनिवि ने अतिक्रमण को हटाने के बाद सड़क के किनारे जेसीबी से नाले की खोदाई कर दी। इस दौरान पानी की पाइप लाइन भी टूट गई। नगर निगम को नाला बनाना था लेकिन नाला नहीं बना। बिजली विभाग को 82 खंभे हटाने थे लेकिन खंभे जस के तस पड़े हैं। बाजार में क्षतिग्रस्त मकान और दुकान पड़े हैं। नाले से दुकान तक जाने के लिए दुकानदारों ने पटरा लगाया है। इस बारे में सराफा व्यवसायी जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि 20 दिन पहले दुकान तोड़ने के बाद नाले सामने नाले की खोदाई कर दी लेकिन नाला नगर निगम ने नहीं बनाया। रोड क्षतिग्रस्त होने और नाले के चलते कारोबार ठप पड़ा है। उनकी दुकान की जमीन की रजिस्ट्री 1950 की है। मोबाइल के दुकानदार संदीप चौधरी ने बताया कि उनकी भी दुकान का हिस्सा तोड़ा गया। नाले में रविवार को एक महिला बच्चे के साथ गिर गई। उसके निकालकर बचाया गया। प्रशासन से कौन लड़ाई लड़ेगा। कपड़े के व्यवसायी मोहसिन का कहना है कि अतिक्रमण के दौरान तोड़फोड़ होने के बाद दुकानदारी चौपट हो गई। नाला नहीं बनने से ग्राहक आने में हिचकते हैं। कोई सुननेवाला नहीं है। रोड खराब होने से जाम लगता है। धूल दिनभर उड़कर दुकानों में आती है। सिस्टम की लापरवाही के चलते स्थानीय लोग परेशानी उठा रहे हैं। घर टूट गए लेकिन रहने के लिए सुविधा नहीं दी गई। कोई अधिकारी सुनने वाला नहीं है।
पुलिया निर्माण के चलते रेंगते हैं वाहन
लोनिवि एक करोड़ की लागत से कांठ रोड पर विशाल मेगा मार्ट और किला रोड पर दो पुलिया का निर्माण कर रहा है। पुलिया के लिए चार स्थानों पर दीवार खड़ी कर गड्ढे की खोदाई कर दी गई । सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण रोड पर रोज जाम लग रहा है। पुलिस की ड्यूटी के बावजूद यहां चीटीं की तरह वाहन रेंगने लगते हैं। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। राम गंगा विहार स्थित वैकल्पिक मार्ग को जल निगम की टीम ने सीवर लाइन के लिए खोद दिया है।