{"_id":"66799c9c7d66d7816005fe1c","slug":"people-attacked-team-that-went-to-stop-electricity-in-moradabad-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बिजली चोरी रोकने गई टीम पर लोगों ने किया हमला, छोटे गैस सिलिंडर से किया वार; संविदाकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिजली चोरी रोकने गई टीम पर लोगों ने किया हमला, छोटे गैस सिलिंडर से किया वार; संविदाकर्मी घायल
Mon, 24 Jun 2024 09:50 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 24 Jun 2024 09:50 PM IST
सार
बिजली चोरी रोकने गई टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। टीम में शामिल संविदाकर्मी मुनाजिर के सिर पर आरोपियों ने छोटे गैस सिलिंडर से हमला कर दिया, जिससे वह लहुलूहान को गया।
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने गई टीम पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुर नगर के मोहल्ला झादेवाला में सोमवार को बिजली चोरी रोकने गई टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। टीम में शामिल संविदाकर्मी मुनाजिर के सिर पर आरोपियों ने छोटे गैस सिलिंडर से हमला कर दिया, जिससे वह लहुलूहान को गया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग बिजली टीम से मारपीट करते दिख रहे है। मामले में जेई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सोमवार को अवर अभियंता बिजलीघर पीपलसाना ललित कुमार, संविदाकर्मी मुनाजिर, रिजवान, प्रियांशु कश्यप, गुफरान हैदर, सूरज सिंह, कमलजीत, सरकार अली, शिव सिंह व वेद प्रकाश के साथ भोजपुर के मोहल्ला झादेवाला राजस्व वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए गए थे। निरीक्षण के दौरान मोहल्ला के घर में बिजली चोरी होती पाई गई। टीम ने जब उक्त परिवार के लोगों से पूछताछ की तो वह भड़क गया। इस दौरान उसके परिवार के अन्य लोग भी आ गए और टीम के साथ गाली-गलौज करने लगे। उक्त लोग टीम के साथ मारपीट करने लगे। वहीं, इस बीच टीम में शामिल संविदाकर्मी मुनाजिर के सिर पर छोटे सिलिंडर से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, जेई ललित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में दो महिला सहित तीन व दो अज्ञात लोगों पर मारपीट का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है। जेई ने बताया कि बिजली बिल न जमा करने पर करीब एक साल पहले उक्त घर का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। तभी से आरोपी बिजली चोरी कर रहे थे।
विज्ञापन