फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People associated with the disputed religious place demonstrated

Moradabad News: विवादित धार्मिक स्थल से जुड़े लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 01 Jan 2024 11:41 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 01 Jan 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
People associated with the disputed religious place demonstrated
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली के ग्राम पसियापुर स्थित विवादित धार्मिक स्थल से जुड़े एक पक्ष के लोगों ने सोमवार को उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने धार्मिक स्थल को लेकर न्यायालय के आदेश को गलत रूप से पेश करने का आरोप लगाया। एसडीएम को ज्ञापन देकर दूसरे पक्ष काे कब्जा न दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह ग्राम पसियापुर स्थित धार्मिक स्थल से जुड़े सत्येंद्र सिंह पक्ष के तमाम लोग जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में तहसील पहुंचे। उन्होंने उप जिला अधिकारी कार्यालय के सामने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों का आरोप था कि उनके पास भी स्थगन आदेश है, लेकिन दूसरे पक्ष को जो आदेश दिया गया है, वह उचित नहीं है। उन्होंने आदेश पर पुनर्विचार करते हुए दूसरे पक्ष को धार्मिक स्थल की व्यवस्था में कब्जा न देने की मांग की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों की मांग पर उप जिलाधिकारी हिमांशु उपाध्याय व पुलिस क्षेत्र अधिकारी रवि खोखर भी पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ज्ञापन देकर आदेश पर पुनर्विचार करते हुए खसरा नंबर 57 पर दूसरे पक्ष को कब्जा व्यवस्था न देने, दूसरे पक्ष पर रविवार की रात धार्मिक स्थल के दानपात्र से रुपये लूटने व धार्मिक स्थल में गलत पोस्टर चस्पा करने आदि आरोप लगाते हुए संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र सिंह, जागीर सिंह, सुखदेव सिंह, सुखविंदर सिंह, रणजीत सिंह, गुरपिंदर सिंह, रणवीर सिंह, अवतार सिंह, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम के घेराव की सूचना पर पहुंची थानों की फोर्स
ग्राम पसियापुर स्थित विवादित धार्मिक स्थल से जुड़े एक पक्ष द्वारा सोमवार को उप जिलाधिकारी का घेराव करने की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक रवि खोखर ने कोतवाली, खजुरिया आदि थानों की फोर्स, पीएसी, क्यूआरटी को तहसील में बुला लिया। फोर्स प्रदर्शन होने तक तहसील में मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने ड्रोन से कराई फोटोग्राफी
सोमवार को ग्राम पसियापुर स्थित विवादित धार्मिक स्थल से जुड़े लोगों के तहसील पहुंचने की सूचना पर पुलिस प्रशासन तहसील परिसर में पूरी तरह से अलर्ट हो गया। लोगों द्वारा किए जाने वाले एसडीएम के घेराव व प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन ने ड्रोन कैमरे को भी बुला लिया। लोगों के एकत्र होने से लेकर घर जाने तक ड्रोन कैमरा तहसील में फोटो व वीडियोग्राफी करता दिखाई दिया। लोगों के जाने के बाद ड्रोन कैमरा तहसील से बाहर गया।

धार्मिक स्थल पर गलत पोस्टर लगाने का लगाया आरोप
सोमवार को तहसील में प्रदर्शन करने पहुंचे ग्राम पसियापुर स्थित विवादित धार्मिक स्थल से जुड़े सत्येंद्र सिंह पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर धार्मिक स्थल से दानपत्र के रुपये लूटने का आरोप लगाया। वहीं, धार्मिक स्थल में जगह-जगह आपत्तिजनक कुछ पोस्टर भी चस्पा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दूसरे पक्ष द्वारा अदालत के आदेश के विपरीत गलत ढंग से कार्य को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति भी पैदा हो सकती है।

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed