{"_id":"68ec174fee8e000ad808c6f0","slug":"people-are-upset-with-the-slow-pace-of-work-kanth-news-c-277-1-smbd1007-110760-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: काम की धीमी रफ्तार से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: काम की धीमी रफ्तार से लोग परेशान
Mon, 13 Oct 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
कांठ में अधर में लटका हुआ सड़क चौड़ीकरण का कार्य। संवाद
कांठ (मुरादाबाद)। मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। कार्यदायी संस्था ने नगर के बीच में कार्य अधर में छोड़ दिया है। मार्ग के दोनों ओर की साइडें पूरी न होने से परेशान लोगों में रोष है। छजलैट से कांठ होते हुए जनपद बिजनौर की सीमा सहसपुर बॉर्डर तक करीब 13 किलोमीटर मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य कई महीने पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू कराया गया था।
यह मार्ग दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ा किया जा रहा है, लेकिन मात्र 13 किलोमीटर के चौड़ीकरण कार्य को विभाग द्वारा अभी तक पूरा नहीं कराया गया है। कांठ नगर में मार्ग की एक साइड को करीब चार महीने पहले और दूसरी साइड को एक माह पहले खुदवाया गया था, इसमें पत्थर आदि डलवा था, लेकिन मौजूदा सड़क से दोनों साइडों का लेवल नहीं किया गया। अब मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग ऊंचा और साइडें गहरी होने के कारण लोग परेशान हैं। नगर में हर रोज हादसे हो रहे हैं, नागरिकों की बाइकें गिर रहीं हैं तो वहीं ई-रिक्शा , ठेला आदि पलट रहे हैं। दुकानों और घरों के आगे साइडें खोदकर छोड़ दी गई हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। वर्तमान में ठेकेदार के द्वारा तहसील के आसपास कार्य कराया जा रहा है, जबकि नागरिकों का कहना है कि बीच कस्बे में कार्य पहले पूरा होना चाहिए था, त्योहार शुरू हो रहे हैं, लेकिन कार्य की धीमी रफ्तार से नागरिक परेशान हैं।