{"_id":"5c6affa9bdec227368422a69","slug":"pay-tribute-to-pulwama-case-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा के शहीदों को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा के शहीदों को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
Tue, 19 Feb 2019 12:25 AM IST
vijendra pratap
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Published by: vijendra pratap
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को कैंडलमार्च निकालकर श्रद्धांजलि देते जैन समाज के लोग। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश बरकरार है। विभिन्न संगठनों ने रविवार रात से लेकर सोमवार रात तक कैंडिल मार्च, शोकसभा के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि दी तो वहीं पाकिस्तान का पुतला फूूंककर आक्रोश भी जताया।
जैन समाज की ओर से गांधी समाधि तक हाथों में मोमबत्ती लेकर पैदल मार्च निकाला गया। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही नवकार मंत्र व राष्ट्रगान का पाठ भी किया गया। इस अवसर पर शिखर चंद जैन, सर्वेश जैन, दिनेश जैन, राकेश जैन, कस्तूर चंद जैन, डीके जैन, प्रदीप जैन, शीनू जैन, खुशी जैन, श्रेया जैन, सुभाष जैन आदि शामिल रहे।
आर्य समाज पट्टी टोला की ओर से भी साप्ताहिक सत्संग के बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें आतंकी हमले की निंदा करते हुए शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान राजेंद्र कुमार, अनिल कुमार, चौधरी वीरेंद्र सिंह, योगेश आर्य, संजय रस्तोगी, ऋषिराज आर्य, ताराचंद शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
श्रीमाली महासभा की ओर से भी गांधी समाधि पर मोमबत्ती जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन धारण किया। इस दौरान राजू सुमन, संजीव कुमार, शोभित शंकर, प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार, राकेश फूलोरिया, दिनेश कुमार, राहुल चंद्र, दीपक कुमार आदि शामिल रहे। हिन्द भाईचारा समिति ने भी बाजार नसरुल्ला खां में सर्वधर्म संवाद मंच के साथ संयुक्त शोक सभा का आयोजन किया। जिसमें पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमले की निंदा कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आल इंडिया राम रहीम मजदूर संघ ने भी काशीराम कालोनी पहाड़ी गेट पर शोक सभा का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष रूप सिंह सैनी ने संगठन के प्रदेशाध्यक्ष से उन्हें मानव बम बनकर पाकिस्तान में जाकर इसी प्रकार आत्मघाती हमला कर शहीदों की शहादत का बदला लेने की मांग की।
उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने आंबेडकर पार्क में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राकेश दूली, रवि कुमार, बाबूलाल, दीप सिंह, शिवा गौतम, दीपक, कैलाश आदि शामिल रहे। वर्क चेरिटेबल ट्रस्ट ने भी आतंकी हमले की निंदा कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सैदनगर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर नारेबाजी की और घटना के प्रति रोष जताया। इसके बाद शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान ओमप्रकाश, केशव यादव, निर्देश सक्सेना, राजपाल, राजेश सिंह, जयवीर सिंह, सतवीर सिंह, अहसान अली आदि मौजूद रहे।