फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   patient died in hospital

मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल

Fri, 16 Oct 2015 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Fri, 16 Oct 2015 12:02 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मेयर व सपा नेता डा. एसटी हसन के अस्पताल में बुधवार देर रात जमकर
विज्ञापन
बवाल हुआ। मरीज की मौत से गुस्साए परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। अस्पताल स्टाफ ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की और शीशे के टुकड़ों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।



पुलिस के पहुंचने पर हमलावर फरार हो गए। कंपाउंडर की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए दर्जन भर लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली के मानपुर निवासी 56 वर्षीय आसता बी पत्नी सलीम को गंभीर अवस्था में मुगलपुरा स्थित डा. एसटी हसन के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।



बुधवार देर रात इलाज के दौरान महिला आसता बी की मौत हो गई थी। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया था। उनका कहना था कि कई बार बुलाने के बाद भी डाक्टर मरीज को देखने नहीं आए। कंपाउंडरों ने भी लापरवाही दिखाई और तमाम बार गुहार लगाने के बावजूद मरीज की बिगड़ती हालत पर ध्यान नहीं दिया।



हंगामा कर रहे लोगों को कंपाउंडरों ने समझाकर शांत करने की कोशिश की तो उन्होंने उनके साथ मारपीट कर दी और अस्पताल में तोड़फोड़ करने लगे। इसके बाद गुस्साए लोगों ने शीशे के टुकड़ों से हमला शुरू कर दिया। जिसमें कंपाउंडर सरफराज और उसका साथी घायल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।



पुलिस मौके पर पहुंची तो हंगामा कर रहे लोग फरार हो गए। इंस्पेक्टर मुगलपुरा अजय कुमार सिंह ने बताया कि कंपाउंडर सरफराज की तहरीर पर मानपुर निवासी अलीम और दानिश व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed