फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   patch up in nari utthan kendra

शराब और गुटखा को बोला तौबा, तब शौहर के साथ जाने को राजी हुई बीवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
patch up in nari utthan kendra
मुरादाबाद। शराब और गुटखे की लत ने नव दंपती के वैवाहिक जीवन में जहर घोल दिया। पत्नी पति को छोड़कर अपने मायके चली गई। उसने साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। ज्यादा दबाव बनाया तो महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। नारी उत्थान केंद्र में दंपती की काउंसलिंग की गई। यहां पति ने शराब और गुटखे को तौबा बोला तो पत्नी उसके साथ जाने को राजी हो गई।
विज्ञापन

गलशहीद क्षेत्र में रहने वाली युवती की शादी नौ माह पहले पड़ोस के मोहल्ले में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। युवक को शराब और गुटखे का आदी बताया जा रहा है। पति की आदत में कोई सुधार न होने पर वह अपने मायके चली गई। उसने अपने मां बाप से आपबीती सुनाई। बताया कि उसका पति शराब पीकर और गुटखा खाकर घर आता है। उसके साथ मारपीट करता है। युवक के परिवार के लोगों ने भी युवती के परिवार पर दबाव बनाया कि वह अपनी बेटी को वापस भेज दें। इसके बाद युवती एसएसपी कार्यालय पहुंची और उसने पति और ससुरालियों के खिलाफ मारपीट व दहेज की मांग करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दे दिया है। यहां से एसएसपी ने प्रार्थना पत्र को काउंसलिंग के लिए नारी उत्थान केंद्र भेज दिया। यहां दोनंों पक्षों की काउंसलिंग की गई। नारी उत्थान केंद्र की प्रभारी संध्या रावत ने बताया कि पति-पत्नी के बीच दहेज का कोई विवाद नहीं था। पति शराब और गुटखा खा घर आता है। पत्नी इसका विरोध करती थी। इसी बात को लेकर विवाद होता था। अब पति ने पत्नी को विश्वास दिलाया है कि वह शराब और गुटखे का सेवन नहीं करेगा। दोनों साथ रहने को राजी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed