फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Passengers upset due to non-resumption of trains

ट्रेनें बहाल नहीं होने से यात्री परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Passengers upset due to non-resumption of trains
मुरादाबाद। कोविड के कारण रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें अब तक बहाल नहीं हो सकी हैं। दूसरी ओर, रेलवे ने 28 फरवरी तक 58 ट्रेनों को कोहरे के कारण निरस्त कर रखा है। इसके चलते विभिन्न रूटों पर यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। लखनऊ-बनारस जाने वाली ट्रेनों में सप्ताह भर तक कोई सीट खाली नहीं है। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कुछ यात्री ट्वीटर के माध्यम से रेलवे प्रशासन से ट्रेनें बहाल करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

रेंल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों की बात करें तो लखनऊ-आनंदविहार डबल डेकर, डुप्लीकेट पंजाब मेल, रामनगर-हरिद्वार एक्सप्रेस, सियालदाह-दिल्ली एक्सप्रेस आदि महत्वपूर्ण ट्रेनें कोविड के बाद अब तक बहाल नहीं हो सकी हैं। एक सप्ताह पहले उत्तर रेलवे के प्रवक्ता का कहना था कि विभिन्न रूटों पर लगातार मानीटरिंग की जा रही है, जहां यात्रियों की संख्या ज्यादा है वहां ट्रेनें बहाल की जा रही हैं। वहीं, दूसरी ओर मुरादाबाद लखनऊ-बनारस जाने के लिए ट्रेनों में सीटें खाली नहीं हैं। स्थिति यह है कि तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के कुछ मिनटों बाद ही फुल हो जाती हैं।
विज्ञापन

रेलवे ने भीड़ नियंत्रण के लिए कुछ ट्रेनों में दो कोच बढ़ाए हैं, लेकिन पुरानी ट्रेनों को बहाल नहीं किया गया है। दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष सुधीर पाठक का कहना है कि रेलवे यात्रियों की समस्याओं को अनदेखी कर रहा है। मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में जगह नहीं है और पैसेंजर ट्रेनों में महंगा किराया वसूला जा रहा है। इससे आम यात्री काफी परेशान हैं। वहीं, रेलवे के एसीएम पीएस बघेल ने बताया कि कोहरे के कारण रद्द की गई ट्रेनें एक मार्च से बहाल हो जाएंगी। इसके अलावा कुछ अन्य पैसेंजर ट्रेनों के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों में है लंबी वेटिंग लिस्ट
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम कब तक सीटें फुल
15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया 02 अप्रैल
12338 बेगमपुरा एक्सप्रेस 03 मार्च
13010 दून एक्सप्रेस 02 मार्च
12370 देहरादून-हावड़ा सुपरफास्ट 05 मार्च
13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस 03 मार्च
13006 पंजाब मेल एक्सप्रेस 03 मार्च
13152 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 03 मार्च
12326 कोलकाता सुपरपास्ट एक्सप्रेस 19 मार्च
15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 03 मार्च
12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस 03 मार्च
13430 आनंदविहार-मालदाटाउन 26 मार्च
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed