{"_id":"5e06659a8ebc3e87a25b51c3","slug":"passengers-endured-moradabad-news-mbd3342033138","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों ने झेलीं दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों ने झेलीं दुश्वारियां
विज्ञापन
मुरादाबाद। साल भर मेगा ब्लाक की वजह से यात्रियों ने खूब दुश्वारियां झेलीं। कहीं इंटर लॉकिंग का कार्य चला तो कहीं स्लीपर और पटरियां बदलने के लिए ब्लाक लिया गया। अब वक्त आ गया है कि यात्रियों का सफर सुरक्षित और आरामदायक होगा। इस बार रेलवे ने लक्ष्य पूरा करते हुए 240 किलोमीटर रेल पटरियां बिछा दी हैं और 300 किलोमीटर विद्युत लाइन का कार्य पूरा हो गया है। नए साल से ट्रेन 120 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेंगी। मुरादाबाद से सहारनपुर के बीच अब एक भी काशन नहीं है। मुरादाबाद और बरेली में स्वचालित सीढ़ियां शुरू हो चुकी हैं।
-----
इन रेल मार्गों पर बिछाई विद्युत लाइन
मुरादाबाद। डीआरएम तरुण प्रकाश ने बताया कि मुरादाबाद रेल मंडल के लक्सर इक्कड़, चंदौसी अंबाला, राजा का सहसपुर चंदौसी, नजीबाबाद कोटद्वार और गजरौला मोअज्जमपुर के बीच विद्युत लाइन बिछाई जा चुकी है।
------
इन स्टेशनों पर हुआ इलेक्ट्रॉनिक इंटर लॉकिंग का कार्य
मुरादाबाद। मूंढापांडे, मिलक, दुगनपुर , एथल, इक्क्ड़ और पथरी रेलवे स्टेशनों पर इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा हो चुका है।
--
लक्सर और इक्कड़ के बीच ट्रैक दोहरी करण कार्य
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के लक्सर और इक्कड़ के बीच सिंगल रेल लाइन है। इस ट्रैक पर दोहरीकरण का कार्य किया गया है। जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन भी रोका गया था।
विज्ञापन
हरित दिवस पर मंडल में लगाए डेढ़ लाख से अधिक पौधे
मुरादाबाद। डीआरएम तरुण प्रकाश ने बताया कि साल 2019 में रेलवे ने स्वच्छता पर बेहतर कार्य किया। इसके अलावा हरियाली पर कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि एक लाख 56 हजार से अधिक पौधे मुरादाबाद रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर लगाए गए हैं।
हाथी व वन्यजीवों को बचाने का प्रयास
मुरादाबाद। देहरादून और हरिद्वार के बीच ट्रेनों से हाथी व अन्य वन्यजीव टकराते थे। जिससे रेल संचालन भी असर पड़ा था। इन वन्य जीवों को बचाने के लिए रेलवे ने प्रयास किया है। रेलवे ने हरिद्वार देहरादून के बीच साउंड सिस्टम लगाया गया है।
पासपोर्ट की तर्ज पर बनने लगे दिव्यांगजनों के पास
मुरादाबाद। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि दिव्यांग जनों के पास अब पासपोर्ट की तरह बनने शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि दिव्यांग जन के लिए एप लांच किया है। जिसके जरिये दिव्यांग घर बैठे ही पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर हेल्थ एटीएम लगाया गया है। इसके अलावा बरेली, हरिद्वार और देहरादून में भी हेल्थ एटीएम लगाया जाएगा।
नए साल में मिलेगा थर्ड एंट्री गेट और लोकोशेड पुल
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर थर्ड एंट्री गेट का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। 31 दिसंबर तक कार्य पूरा कर नए साल पर पुल की ये सौगात दी जाएगी। इसके अलावा लोकोशेड पुल के गार्डर भी तैयार हो गए हैं। जनवरी अंत तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। इसके अलावा देहरादून तक 18 कोच की ट्रेनें चलेंगी। इसके लिए यार्ड में निर्माण शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा हरिद्वार स्टेशन को कुंभ मेले के लिए तैयार किया जाएगा।