फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Passenger trains will not run at present, travel will be done on reservation only

फिलहाल नहीं चलेंगी पैसेंजर ट्रेनें, आरक्षण पर ही होगा सफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Passenger trains will not run at present, travel will be done on reservation only
Passenger trains will not run at present, travel will be done on reservation only
मुरादाबाद। पैसेंजर ट्रेनों में आम किराए पर सफर करने के लिए यात्रियों को अभी और इंतजार करना होगा। पिछले सप्ताह मंडल मुख्यालय की ओर से बनाए प्रस्ताव को रेल प्रशासन स्तर पर ही सहमति न होने के चलते फिलहाल रोका गया है। रेलवे अभी यात्रियों की संख्या बढ़ने और संक्रमण के थमने का इंतजार कर रहा है। रेल प्रशासन नहीं चाहता कि रेल परिवहन कोरोना संक्रमण का वाहक बने।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह ही मुरादाबाद रेल मंडल में 11 पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू करने के लिए प्रस्ताव बनाया गया था। इनमें लखनऊ-सहारनपुर, गजरौला-नजीबाबाद समेत कई ट्रेनें शामिल थीं। शीर्ष स्तर पर सहमति न होने के कारण फिलहाल बात बनती हुई नहीं दिखाई दे रही है। चूंकि पैसेंजर ट्रेनों में यात्री अनारक्षित टिकटों के आधार पर सफर करते हैं, इसलिए भीड़ नियंत्रण करना जटिल होता है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक रेल प्रशासन ये नहीं चाहता कि जरा सी लापरवाही के कारण संक्रमण बढ़े। मार्च माह में मुरादाबाद दौरे पर आए उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने भी उस समय यही कहा था कि रेलवे यह कभी नहीं चाहेगा कि परिवहन से संक्रमण का प्रसार हो इसलिए तय रणनीति के मुताबिक मेल स्पेशल ट्रेनों में भी आरक्षण लागू है। इसी को देखते हुए पैसेंजर ट्रेनों के प्रस्ताव को फिलहाल रोका गया है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि जैसे जैसे परिस्थितियां सामान्य होंगी, पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि सोमवार देर रात बारह बजे से रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट की बिक्री शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों को चलाने के लिए बनाया गया था प्रस्ताव
गाड़ी संख्या कहां से कहां तक
04251-52 सहारनपुर-लखनऊ-सहारनपुर
04377-78 बरेली-प्रयागराज-बरेली
04461-62 बरेली-बांदीकुई-बरेली
04075-76 सीतापुर-दिल्ली-सीतापुर
04463-64 ऋषिकेश-चंदौसी-बांदीकुई-ऋषिकेश
04475-76 हरिद्वार-दिल्ली-हरिद्वार
05403-04 खुर्जा-मेरठ-खुर्जा
04381-82 गजरौला-नजीबाबाद-गजरौला
04325-26 सीतापुर-कानपुर-सीतापुर
04331-32 बालामऊ-लखनऊ-बालामऊ
05567-68 बुलंदशहर-तिलक ब्रिज-बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed