फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   parker cricket acedmy won the match

ारकर क्रिकेट एकेडमी ने एक विकेट से जीता मुकाबला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
parker cricket acedmy won the match
मुरादाबाद। पारकर क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर बिशप ई. डब्ल्यू पारकर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला शुक्रवार को खेला गया। इसमें पारकर क्रिकेट एकेडमी ने हाइलेंडर क्रिकेट क्लब को एक विकेट से मात दी। पारकर एकेडमी के गेंदबाज गोल्डी ने शानदार हैटट्रिक ली। इसके अलावा विनय ने 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
विज्ञापन

हाइलेंडर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम की ओर से आशीष गौतम ने सर्वाधिक 60 रनों का योगदान दिया। इसकी बदौलत हाइलेंडर टीम 30 ओवर में 127 रन के स्कोर तक पहुंच सकी। पारकर टीम से गोल्डी की हैटट्रिक के अलावा दीपक और आर्यन ने दो-दो विकेट लिए। आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी पारकर की टीम को भी जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा। लगातार विकेट गिरने के बाद विनय ने पारी को संभाला और महत्वपूर्ण 43 रन बनाए। आर्यन ने दूसरे छोर से 32 रनों का योगदान दिया। हाइलेंडर टीम की ओर से सिद्धार्थ ने चार विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच आर्यन को मिला। मैच के दौरान हिमांशु शर्मा, रवि कश्यप, राहुल, मौरिस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed