फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   parker b team won thecricket match

पारकर बी टीम ने आर्यंस क्रिकेट एकेडमी को हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
parker b team won thecricket match
मुरादाबाद। बिशप ई डब्लू पारकर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को ग्रुप बी का दूसरा मुकाबला खेला गया। यह मैच पारकर क्रिकेट एकेडमी की बी टीम और आर्यंस क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। इसमें पारकर क्रिकेट एकेडमी की बी टीम ने आर्यंस क्रिकेट एकेडमी की टीम को 91 रनों से हराया। पारकर बी टीम के ऑलराउंडर आर्यन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

पारकर बी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को चुना। सरताज ने सर्वाधिक 58 और आर्यंस ने 32 रनों का योगदान दिया। इसके चलते पारकर बी टीम ने 216 रन का स्कोर खड़ा किया। आर्यंस क्रिकेट एकेडमी के टीम से आदर्श ने तीन और प्रीत ने दो विकेट चटकाए। बल्लेबाजी करने उतरी आर्यंस क्रिकेट एकेडमी की टीम का कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर सका। पूरी टीम 125 रन पर ही ऑलआउट हो गई। रोमियो ने सर्वाधिक 16 और प्रीत ने 10 रन बनाए। पारकर बी टीम से आर्यन ने दो और आरिब ने तीन विकेट लिए। आर्यंस को गेंद और बल्ले दोनों से टीम की जीत में योगदान के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान हिमांशु शर्मा, रवि कश्यप, मौरिस, अभिषेक राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed