{"_id":"629126c7e4bbdb4f676b0ba0","slug":"parcel-management-system-of-railway-start-city-news-mbd4295055127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनुअल का खेल खत्म, रेलवे का पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनुअल का खेल खत्म, रेलवे का पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में अब मैनुअल काम खत्म हो गया है। रेलवे ने पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएमएस) को सुचारु कर दिया है। जनवरी माह में हजारों रुपये खर्च कर लगाया गया यह सिस्टम अब तक अधिकारियों की उदासीनता के कारण बंद पड़ा था। कंप्यूटरों और स्कैनरों पर धूल जम गई थी। इस बीच पारदर्शिता से बचने के लिए मैनुअल तरीके से काम करने के आरोप भी लगे। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे ने पीएमएस शुरू कर दिया है।
इस सिस्टम के जरिये हर पार्सल की बुकिंग और रिसीविंग बिल के साथ ऑनलाइन दर्ज हो सकती है। पार्सल बुक करने से लेकर उसे ट्रेन में भेजने, गंतव्य तक पहुंचाने की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होती है। लगेज का वजन लेकर उसका एक बारकोड जनरेट किया जाता है। यह बार कोड पार्सल पर लगाते हैं और उसकी जानकारी बुक करने वाले को दे दी जाती है। जैसे ही लगेज ट्रेन में चढ़ता है, व्यक्ति को मोबाइल पर जानकारी पहुंचती है कि उसका लगेज संबंधित ट्रेन में लोड हो गया है। इसके बाद जैसे ही लगेज गंतव्य तक पहुंचता है तो व्यक्ति के मोबाइल पर इसकी जानकारी जा आती है। जरूरत पड़ने पर वह व्यक्ति गंतव्य स्टेशन से संपर्क भी कर सकता है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक जेके ठाकुर ने बताया कि पार्सल कार्यालय में कंप्यूटरों का प्रयोग कर नए पार्सल बुक और रिसीव किए जा रहे हैं।