{"_id":"6227af2b4684992d9e1e2594","slug":"parag-milk-also-costlier-by-rs-2-per-liter-from-tomorrow-moradabad-news-mbd4210242192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से पराग दूध भी दो रुपये प्रति लीटर महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से पराग दूध भी दो रुपये प्रति लीटर महंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। जिले में 10 मार्च से पराग दूध भी प्रति लीटर दो रुपये महंगा हो जाएगा। दुग्ध संघ मुरादाबाद के अधिकारियों का कहना है कि दुग्ध उपार्जन, प्रोसेसिंग और पैकेजिंग आदि की लागत में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए पराग दूध की कीमतों में यह वृद्धि की गई है।
दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. दलपतपुर के महाप्रबंधक दलजीत सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लागत बढ़ने के कारण अन्य ब्रांडों का दूध पहले ही महंगा हो चुका है। अब पराग को भी अपनी कीमत बढ़ानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि पराग पौली पैक की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है। यह कीमतें 10 मार्च से लागू होंगी।
इसके चलते फुलक्रीम पराग गोल्ड दूध की कीमत 30 रुपये प्रति 500 मिली लीटर की गई है। पराग टोंड दूध 24 रुपये प्रति 500 मिली लीटर में उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि मदर डेरी, अमूल व पारस आदि डेरियों द्वारा पौली पैक दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि एक मार्च से की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि करीब एक माह में किसानों से दुग्ध खरीद की दरों में पांच रुपये प्रति लीटर का इजाफा भी किया जा चुका है।