{"_id":"61be3558e36f8269b25ab533","slug":"paracetamol-record-card-missing-from-vaccination-center-moradabad-news-mbd4131210199","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण केंद्र से पैरासिटामॉल-रिकॉर्ड कार्ड गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण केंद्र से पैरासिटामॉल-रिकॉर्ड कार्ड गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। जिला अस्पताल के कोरोना टीकाकरण केंद्र से पैरासिटामॉल और कोविड-19 से बचाव का टीकाकरण रिकॉर्ड कार्ड गायब हो गया है। यहां न तो दवा मिल रही है और न ही टीकाकरण कराने का सबूत। टीकाकरण कराने वाले बाहर से बुखार की दवा ले रहे हैं। वहीं अस्पताल की पर्ची पर टीका लग रहा है।
जिला अस्पताल में कोरोना टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। जहां लोगों को रोजाना कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण कराने वालों को पैरासिटामॉल की टैबलेट और कोविड-19 टीकाकरण रिकॉर्ड कार्ड दिया जाता है, लेकिन करीब एक हफ्ते से केंद्र पर टीकाकरण कराने वालों को न तो बुखार की दवा मिल रही और न ही रिकॉर्ड कार्ड। टीका लगवाने वालों को जरूरत पड़ने पर बुखार की दवा लेने की सलाह दी जा रही है।
ऐसे में लोग बाहर से दवा ले रहे हैं। वहीं रिकॉर्ड कार्ड नहीं होने पर लोगों को जिला अस्पताल से पर्ची कटाकर लानी पड़ती है, तब उन्हें टीका लगाया जाता है। इसी पर्ची पर टीका लगवाने का सबूत दिया जाता है।
विज्ञापन
- दवा की सप्लाई कारपोरेशन से होती है। स्थानीय स्तर पर खरीदारी नहीं होती है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। कोविड-19 टीकाकरण रिकॉर्ड कार्ड खत्म हो गया था। टेंडर कराने में देरी हो गई। रविवार को छपकर कार्ड आ जाएगा। - डॉ. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी